Tuesday, 23 November 2021

Best Food For Winter: कड़कती ठंड में भी अंदरूनी गर्मी प्रदान करती हैं ये पांच चीजें

नई दिल्ली। Best Food For Winter: ठंड के मौसम में आपके शरीर को थोड़ी अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है। गर्म कपड़े पहनने के अलावा शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए सही आहार आवश्यक है। कई बार पर्याप्त स्वेटर, शॉल, टोपी आदि पहनने के बावजूद भी लोगों को ठंड लग जाती है और वह बीमार पड़ जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें ठंड में प्रतिदिन सेवन करने से आपको अंदरूनी गर्मी मिलती है...

  • शहद
    एंटीबैक्टीरियल, एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से युक्त शहद की तासीर गर्म होने के कारण इसका प्रतिदिन सेवन शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसी कारण से भी गर्मी के मौसम में शहद का अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए। शहद का सेवन करने से यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करता है, जिससे खांसी-जुकाम अथवा फ्लू से बचा जा सकता है। इसके लिए आप सुबह गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं। ये आपको गर्मी देने के लिए बहुत अच्छा होगा।
honey.jpg

यह भी पढ़ें: अगली बार केले का छिलका फेंकने से पहले ध्यान रखें ये बातें

  • घी
    कुछ लोग गर्मियों में चाहे घी का सेवन उतना ना करते हों, लेकिन सर्दियों में तो रोटी में खूब देसी घी चिपड़कर खाते हैं। दरअसल, इसके पीछे का कारण यह है कि देसी घी शरीर को पर्याप्त गर्माहट देने के साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। यही नहीं, आपके पाचन को बेहतर बनाने के साथ ही घी कब्ज, सर्दी तथा फ्लू से बचाता है। इसके लिए आप घी में पका हुआ भोजन का सकते हैं या फिर दाल, सब्जी में थोड़ा सा देसी घी डाल सकते हैं।
ghee.jpg
  • तिल
    गुड़-तिल की गजक या चिक्की, लड्डू सर्दियों में पसंद की जाने वाली सबसे लोकप्रिय मिठाई है। क्योंकि तिल से बनी ये मिठाइयां सर्दियों के दौरान आपके शरीर ठीक है को गर्म रखने के लिए एक अच्छा विकल्प होती हैं। साथ ही आयरन और कैल्शियम से भरपूर तिल का सेवन करने से आपकी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके लिए आप थोड़े से तिलों को रातभर भिगोकर रख दें और फिर सुबह गुड़ के साथ खा लें। इसके अलावा शरीर को अंदरूनी गर्माहट प्रदान करने के लिए आप भोजन पकाने में तिल के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं।
til.jpg
  • तुलसी
    आपने अक्सर यह देखा या सुना होगा कि जब भी सर्दी-खांसी होती है, तो तुलसी वाली चाय पीने की सलाह दी जाती है। औषधीय गुणों से युक्त तुलसी में विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन तथा जिंक मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर को सर्दियों में होने वाली बीमारियां जैसे खांसी, जुकाम, साइनस अथवा सांस संबंधी परेशानियों से बचाने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, चाय में तुलसी की पत्तियां मिलाकर पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ ही ठंड के मौसम में शरीर को गर्मी मिलती है।
tulsi.png
  • जड़ वाली सब्जियां
    आलू, शकरकंद, शलजम और मूली जैसी सब्जियां जो जमीन की सतह से नीचे उगती हैं, सर्दियों में इनके सेवन से शरीर को गर्मी मिलती है। क्योंकि इन सब्जियों का पाचन धीमा होता है। आप इनकी सब्जी, गर्म सूप या स्ट्यू अथवा सलाद बनाकर सेवन कर सकते हैं।
vegetables.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FFxwUn

No comments:

Post a Comment