Saturday, 6 November 2021

Benefits of Milk and Honey: आइए जानते हैं दूध में शहद मिलाकर पीने के जबरदस्त फायदे के बारे में

नई दिल्ली। Benefits of Milk and Honey: दूध और शहद मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इन दोनों का एक साथ सेवन करना स्वास्थ्य के लिए किसी औषधि की तरह काम करता है। शहद अपने एंटीऑक्सीडेंट और रोगाणुरोधी गुणों के लिए जाना जाता है। जबकि दूध प्रोटीन, कैल्शियम और लैक्टिक एसिड का एक अच्छा स्रोत है। ये एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल भी होता है। दूध में शहद मिलाकर पीने से न सिर्फ मन शांत होता है, बल्कि इससे कई तरह की बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। अगर आप दूध में चीनी के बदले शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। दूध के साथ शहद को मिलाकर पिएं जाते तो ये एक सम्पूर्ण आहार बन जाता है। जानिए दूध में शहद मिलाकर पीने के फायदे के बारे में।

दूध में शहद मिलाकर पीने के लाभ

  • सांस से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित व्यक्ति को एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए। यह उनके लिए बहुत ही प्रभावी है। गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से श्वसन से संबंधी परेशानी ठीक होती है। क्योंकि ये गर्म पेय रास्ते में आने वाले जीवाणुओं को मारने में हमारी मदद करता है। गले की खराश से पीड़ित लोगों को गर्म दूध में शहद मिलाकर पीना चाहिए।

यह भी पढ़े: आइए जानते हैं गाजर खाने के स्वास्थ्य फायदे के बारे में

  • रोजाना दूध के साथ शहद मिलाकर पीना, आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए लाभकारी है। यह दोनों प्रकार की क्षमताओं में इजाफा करने में सहायक है।
  • गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से तनाव दूर होता है। ये तंत्रिका कोशिकाओं और तंत्रिका तंत्र को आराम पहुंचाने का काम करता है।
  • अनिद्रा की समस्या का मुख्य कारण टेस्टोस्टोरोंस हार्मोन में कमी होना है। दूध और शहद दोनों में ही टेस्टोस्टोरोंस हार्मोन को बढ़ाने का गुण पाया जाता है। इसलिए अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए आप दूध और शहद का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: अगर आप खुद को बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो करें चिरौंजी का सेवन

  • आजकल मोटापा एक बड़ी समस्या बन गया है, मोटापे को कम करने के लिए लोग क्या नहीं करते है, लेकिन क्या आपको पता है दूध में शहद मिलाकर पीने से भी वजन कम होता है, क्योंकि शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जो शरीर के वजन को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकते है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31vih1v

No comments:

Post a Comment