नई दिल्ली। Benefits of Mango Leaves: आम फलों का राजा है आम के मौसम में हर कोई आम खाना पसंद करता है। लेकिन जितना पसंद इस फल को किया जाता है उतना ही लाभकारी इस फल के पत्ते होते हैं। आम हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इनकी पत्तियां भी बहुत गुणकारी होती हैं। जिनका कई बीमारियों के इलाज में भी इस्तेमाल किया जाता है। आम के पत्ते का इस्तेमाल तमाम तरह के धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। लेकिन तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरपूर ये कई तरह के रोगों के इलाज में काम आते हैं।
आम के पत्ते में काफी मात्रा में मैगीफेरिन, गैलिन एसिड तथा पॉलीफिनॉल्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। डायबिटीज, अस्थमा के साथ-साथ कई और रोगों में आम के पत्ते का प्रयोग काफी लाभदायक होता है। आम के पत्ते एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं। जलन या चोट को कम करने में आम के पत्ते काफी मददगार हैं। आम की पत्तियों में एंथोसायनिडिन नामक टैनिन मौजूद होता है और साथ ही इसमें विटामिन ए, बी और सी पर्याप्त मात्रा में होता है। बीपी को कंट्रोल करने में भी लाभदायक हैं आम की पत्तियां। आयुर्वेद में आम के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं आम के पत्ते सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।
जानिए आम के पत्ते के फायदे
सांस संबंधी समस्याएं -
आम के पत्ते सांस संबंधी सभी प्रकार की समस्याओं के इलाज में सहायक है। खासतौर से, अगर कोई व्यक्ति कोल्ड, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा से पीड़ित है, वह इसका सेवन अवश्य करें। इसके सेवन के लिए आम की पत्तियों को थोड़े से शहद के साथ पानी में उबालकर काढ़ा बनाएं। इस काढ़े का सेवन करने से खांसी ठीक होती है। यह आवाज की कमी को ठीक करने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़े: जानिए तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे
बालों और स्किन के लिए फायदेमंद होता है -
आम के पत्ते में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा जलन और घाव को भरने में मदद करता है। ये एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। साथ ही त्वचा में कोलेजन बूस्ट करने का काम करता है जो झुर्रियों को हटाकर इलास्टिसिटी को मेंटेन रखता है। इसके पत्ते हेयर प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन सी और ए होता है जो बालों का झड़ना कम करता है और बालों की ग्रोंथ को दोबारा बढ़ाने में मदद करता है। आप आम के पत्तों का पेस्ट बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बाल घने और चमकदार नजर आएंगे।
शुगर को करता है कंट्रोल -
जिन लोगों को शुगर की बीमारी है उनके लिए सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आम की पत्तियों में एंथोसायनिडिन नामक टैनिन मौजूद होता है। शुगर के इलाज में आम के पत्तियां फायदेमंद होती हैं। इसके लिए आप पत्तियों को सुखाकर उनका पाउडर बना लें और नियमित रुप से पाउडर का सेवन करें।
यह भी पढ़े: जानिए मेथी के फायदे, जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते है
किडनी की पत्थरी -
किडनी में पथरी की समस्या बहुद दर्दनाक होती है। आम की पत्तियों से किडनी की पथरी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए पत्तियों से बने पाउडर का रोजाना पानी के साथ सेवन करने से आराम मिलता है।
इंफेक्शन में -
आम की ताजा नर्म पत्तियों को तोड़कर रोज सुबह खाली पेट सेवन करने से ट्यूमर से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा आम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। ये इंफेक्शन से हमारी सुरक्षा करता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3GW6VUx
No comments:
Post a Comment