Tuesday, 2 November 2021

Benefits of Eating Grapes: आइए जाने अंगूर खाने के फायदे जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं

नई दिल्ली। Benefits of Eating Grapes: फलों में सबसे रसीला और मीठे रस से भरा अंगूर हर किसी को पसंद होता है। अंगूर न सिर्फ आपके सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि शरीर में होने वाले कई रोगों से दूर रखता है। यह फल विटामिन सी और के, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सिडेंट जैसे कि रेस्वेराट्रोल और बीटा कैरोटीन से भरा होता है। शोधकर्ता ने बताया कि अंगूर से तैयार बायोएक्टिव डायटरी पोलीफिनॉल तनाव प्रेरित निराशा की स्थिति से बाहर निकलने में मददगार व इस रोग के इलाज में प्रभावी हो सकता है। हेल्दी स्किन के लिए अंगूर के फायदे शानदार माने जाते हैं। अंगूर के स्वास्थ्य लाभों में शारीरिक कमजोरी को दूर करना भी शामिल है यह आपको थकान से भी राहत दिलाता है। जानिए अंगूर का सेवन करने के कुछ शानदार फायदों के बारे में।

अंगूर खाने के स्वास्थ्य लाभ

  • अंगूर एंटीऑक्सिडेंट का एक पावरहाउस हैं। इनमें कैरोटेनॉयड्स से पॉलीफेनोल्स तक कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि ये फाइटोन्यूट्रिएंट्स कुछ प्रकार के कैंसर को रोकने में मदद करते हैं और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। पॉलीफेनोल्स के बीच, रेस्वेराट्रोल अपने चमत्कारी गुणों के लिए जाना जाता है जैसे कि मुक्त कणों के निर्माण को रोकना और रक्त वाहिकाओं को पतला कर सकते हैं।
  • पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें दिल से जुड़ी बीमारियों से होती हैं। इसलिए दिल से जुड़ी बीमारियों में अंगूर का सेवन करना लाभप्रद माना जाता है। कुछ समय पहले हुए एक शोध में ये पता चला है कि ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम के लिए अंगूर का सेवन करना बेहद फायदेमंद रहता है।
  • आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और अव्यवस्थित जीवनशैली के बीच माइग्रेन आम समस्या है। ऐसे में अंगूर का रस पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से काफी राहत मिल सकती है।
  • यह तो हम सभी जानते हैं कि आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन ए का सेवन करना बहुत जरूरी है। अंगूर में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो आंखों के लिए लाभदायक हो सकती है। इसलिए आंखों के स्वास्थ्य के लिए आप भी अपनी डायट में अंगूर को शामिल कर सकते हैं।अंगूर का सेवन करने से पेट संबंधित रोगों से निजात मिलती है और कब्ज से राहत पाई जा सकती है और उल्टी आने पर अंगूर पर नमक, काली मिर्च लगाकर खाने से उल्टी आना बंद हो जाती है।
  • अगर आप मधुमेह के रोग से ग्रस्त हैं तो आप अंगूर का सेवन जरूर करें। ये आपके शरीर में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है। इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BClRU3

No comments:

Post a Comment