नई दिल्ली। Benefits of Eating Dates: खजूर की सभी वरायटी ह्यूमन बॉडी के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे सर्दी के मौसम में जरूर खाना चाहिए जिससे की आपका शरीर गर्म रहे। खजूर में शुगर, विटामिन और प्रोटीन मौजूद होते हैं जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं। इसके लिए रोज 4-5 खजूर का सेवन करना चाहिए। रात में दूध में उबालकर खजूर ले सकते हैं। खजूर को सर्दियों का मेवा कहा जाता है और इसे इस मौसम में खाने से खास फायदे होते हैं। खजूर कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन और फ्लोरिन भरपूर मात्रा में होते हैं इसके अलावा यह कई प्रकार के विटामिंस और मिनरल्स का बहुत ही खास स्त्रोत होता है।
खजूर को इस्तेमाल करने के अनगिनत फायदे हैं क्योंकि खजूर में कॉलेस्ट्रोल नही होता है और फेट का स्तर भी काफी कम होता है। खजूर में प्रोटीन के साथ साथ डाइटरी फाइबर और विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, ए1 और सी भरपूर मात्रा में होते हैं। ग्लूकोज और फ्रक्टोज का खजाना खजूर मधुमेह में सहायक होने के साथ ही इम्यून पावर को भी बूस्ट करता है। एक खजूर से 23 कैलोरी मिलती है। इसके साथ ही यह सेल डैमेज, कैंसर से बचाव और दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाव में भी बहुत कारगर है। आइए जानें खजूर के फायदों के बारे में।
सर्दियों में खजूर खाने के फायदे
- खजूर में कई सारे मिनरल होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देते हैं। इसमें कैल्शियम, सेलेनियम, मैगनीज और कॉपर की मात्रा अधिक होती है। ये सभी तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।
- खजूर में पाए जाने वाली पोटेशियम की भरपूर और सोडियम की कम मात्रा के कारण से शरीर के नर्वस सिस्टम के लिए बेहद लाभकारी है। शोध से साबित हुआ है कि शरीर को पोटेशियम की काफी जरुरत होती है और इससे स्ट्रोक का खतरा कम होता है। खजूर शरीर में होने वाले LDL कॉलेस्ट्रोल के स्तर को भी कम रखकर आपके दिल के स्वास्थ्य की रक्षा करता है।
यह भी पढ़े: आइए जानते हैं च्यवनप्राश खाने के फायदे के बारे में - सर्दियों में अक्सर देखा जाता है कि जुकाम आपको अपनी गिरफ्त में ले लेता है। इसलिए खजूर का सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अगर आपको जुकाम की समस्या लगातार बनी रहती है तो एक गिलास और दूध में 5-6 खजूर डालें, इसमें पांच दाने काली मिर्च, एक इलायची और एक चम्मच घी डालकर उबाल लें। इसे रात में सोने से पहले पीने से सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है।
- खजूर में प्रोटीन, फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। रात को सोने से पहले कुछ खजूर पानी में भिगो दें और सुबह उसे खा लें। खजूर के सेवन से आंतों को बल और शरीर को स्फूर्ति मिलती है। इसके अलावा खजूर में मौजूद विशिष्ट तत्व ऐस्वे जीवाणुओं को जन्म देते हैं जो आंतों को विशेष शक्तिशाली तथा अधिक सक्रिय बनाते हैं।
यह भी पढ़े: जानिए सिंघाड़ा हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है - सर्द हवाएं हमारी त्वचा को रुखा बना देती हैं। इसलिए जरुरी है कि आप नियमित रूप से अपने आहार में खजूर का सेवन करें। क्योंकि खजूर आपकी त्वचा को पोषण देता है और नमी के स्तर को नियंत्रित रखता है। एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के साथ, खजूर नेचुरल स्किन पाने में मदद करता हैं और साथ ही फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qdsCte
No comments:
Post a Comment