Saturday, 6 November 2021

Benefits of Earl Grey Tea: अर्ल ग्रे टी के इन बेहतरीन फायदों को जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। Benefits of Earl Grey Tea: आजकल लोगों में वजन घटाने के लिए हर्बल टी पीने का चलन बहुत बढ़ गया है। वजन घटाने के लिए हर्बल टी का नाम आते ही ग्रीन टी का विचार सबसे पहले आता है। लेकिन आपको बता दें कि अर्ल ग्रे टी का स्वाद और फायदे दोनों ही ग्रीन टी से बेहतर माने गए हैं। अर्ल ग्रे टी कम कैफीन और अधिक एंटीऑक्सीडेंट से युक्त एक हर्बल चाय है। तो आइए जानते हैं इसे स्वास्थ्यवर्धक चाय के अन्य फायदों के बारे में...

  • ओरल हेल्‍थ के लिए
    मुंह के संक्रमण से लड़ने के लिए अर्ल ग्रे चाय में कैटेचिन होता है, जो कि एक एंटीऑक्सिडेंट है। इसके साथ ही, अर्ल ग्रे टी में मौजूद फ्लोराइड आपके दांतों की सड़न और कैविटी को दूर करने में सहायक होता है। इसलिए ओरल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए अर्ल ग्रे टी का सेवन करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
for_weight_loss.jpg
  • ऊर्जावान बनाए रखने के लिए
    हमें से बहुत से लोग सुस्ती को दूर करने के लिए चाय-कॉफी का सेवन करना पसंद करते हैं, इसलिए यदि आप का भी यही मानना है, तो आप अर्ल ग्रे टी का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इस चाय का सेवन करना नियमित चाय-कॉफी में मिलने वाली कैफ़ीन की तुलना में बेहतर हो सकता है। साथ ही अर्ल ग्रे चाय एक प्राकृतिक चाय है, जिसमें नियमित चाय-कॉफी के विपरीत कोई साइड-इफ़ेक्ट भी नहीं होता है। आपको बता दें कि सामान्‍य चाय-कॉफी में कैफीन अधिक मात्रा में होता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। इसके अतिरिक्त, र्ल ग्रे टी का एक और लाभ यह है कि, इसके सेवन से आप डिहाइड्रेशन से भी बच सकते हैं।
for_energy.jpg

यह भी पढ़ें:

  • वजन घटाने के लिए
    वजन घटाने के लिए लोगों के मन में सबसे पहला नाम ग्रीन टी का आता है। लेकिन इसके स्वाद के कारण कई लोगों को यह पसंद नहीं आती और थोड़े वक्त सेवन करने के बाद वह इसे छोड़ देते हैं। इसलिए अगर आपकी ग्रीन टी के कड़वे स्वाद से परेशान हैं, तो अर्ल ग्रे टी पर स्विच करें। इसका स्वाद और फायदे दोनों ही ग्रीन टी के मुकाबले बेहतर हैं। अर्ल ग्रे टी में साइट्रस अर्क होता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद करती है। जिसके परिणाम स्वरुप वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। इसी कारण बहुत से लोग वजन नियंत्रण के लिए नींबू के साथ ब्लैक कॉफी पीते हैं।
oral_health.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qhmQa6

No comments:

Post a Comment