नई दिल्ली। An Ideal Winter Veggie: शलजम की गिनती उन चुनिंदा सब्जियों में की जाती है, जो आपकी सेहत के लिए बेहद गुणकारी मानी जाती हैं। कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, सोडियम तथा ऊर्जा का एक बेहतरीन स्रोत मानी जाने वाली शलजम का सेवन सर्दियों में बहुत फायदेमंद माना जाता है। तो आइए जानते हैं सर्दियों में शलजम खाने के लाभों के बारे में...
• खून बढ़ाने के लिए
शरीर में खून की कमी या एनीमिया रोग होने पर शलजम का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। इसलिए एनीमिया ग्रस्त व्यक्ति को शलजम का सेवन करने की सलाह दी जाती है। जिससे शरीर में खून बढ़ने के साथ ही थकान और कमजोरी को भी दूर करने में मदद मिलती है।
• आंखों के लिए
आंखों के लिए फायदेमंद विटामिन-ए भी शलजम में पाया जाता है। जहां एक तरफ शलगम खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है, वहीं दूसरी ओर इसके सेवन से आंखों में होने वाली जलन, खुजली तथा अन्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।
• प्रतिरोधक क्षमता के लिए
एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट तथा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर शलगम का सेवन सर्दियों में करने से आपके शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। यानी कि प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होने से मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-खांसी, बुखार आदि से बचाव होता है। इसके अलावा शलगम खाने से दर्द, थकान एवं कमजोरी की शिकायत दूर होने के साथ ही शरीर में फुर्तीलापन आता है।
• बेहतर पाचन के लिए
शलजम में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपकी पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने और आंतों को मजबूती देने के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अतिरिक्त शलजम खाने से कब्ज, एसिडिटी, पेट दर्द जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है।
• त्वचा के लिए
एजिंग के लक्षणों से बचने के लिए भी शलजम का सेवन फायदेमंद माना जाता है। शलजम आपकी त्वचा के दाग-धब्बों तथा झुर्रियों को दूर करने के साथ ही त्वचा को गहराई से पोषण प्रदान करती है। जिससे आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से चमकदार बनती है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZnuVz8
No comments:
Post a Comment