Friday, 5 November 2021

वजन घटाने के लिए बहुत लाभदायक होता है 5 नेगेटिव कैलोरी फूड्स

नई दिल्ली वजन घटाने के लिए कम खाने की बजाय ऐसे फूड्स का सेवन करें जो नेगेटिव कैलोरी फूड्स हैं। नेगेटिव कैलोरी फूड्स को आप कितनी ही खा लें इससे आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता है। ऐसे फूड्स जिनमें फाइबर की मात्रा अधिक हो और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो, उन्हें नेगेटिव कैलौरी फूड्स कहा जाता है। इनको खाने के बाद पचाने में खूब कैलोरी बर्न होती है। इनको खाने से अचानक भूख भी नहीं लगती है।

5 नेगेटिव कैलोरी फूड्स

1. अजमोद
अजमोद एक ऐसी सब्जी है जिसके सेवन से से ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मददमिलती है। इस सब्जी में इतनी शक्ति होती है कि ये आपके शरीर को बढ़ाने वाली कैलरी को अपनेआप बर्न करने में लग जाती है। अजमोद इन कैलोरी का उपयोग कर प्रभावी ढंग से वजन कम करने में आपकी मदद करती है। इसके अलावा, यह एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत है जिसका आप रोजाना भी सेवन कर सकते हैं।

2. बेरी
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी रास्पबेरी ब्लैक बेरी जैसी सभी प्रकार की बेरी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा बहुत ही कम होती है और इसलिए इनका रोजाना सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए बेस्ट होता है।

3. ग्रेपफ्रूट
ग्रेपफ्रूट एक ऐसा खट्टा फल है, जिसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। इस फल का स्वाद आमतौर पर खट्टे से लेकर मीठे के साथ-साथ कड़वा भी हो सकता है। इन्हीं गुण के कारण ये सबसे अच्छा नेगेटिव कैलोरी फ्रूट हैं, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप चलते-फिरते इसके रस का सेवन भी कर सकते हैं और ये आपको अपने शरीर को वजन को घटाने में भी मदद कर सकता है।

4. ब्रोकली
ब्रोकली के स्वास्थ्य लाभ आप भलीभांति जानते होंगे। यह एक ऐसी सब्जी है, जिसे पचाने के लिए आपके पाचन तंत्र को अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। ये हमारे शरीर में मौजूद कैलोरी से ऊर्जा प्राप्त करती हैं। इतना ही नहीं ये शरीर में मौजूद बेवजह की ऊर्जा को खत्म कर देती है, जिसे वजन बढ़ने का एक कारण माना जाता है। आप सुबह के नाश्ते से लेकर शाम के भोजन में ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं और आसानी से वजन घटा सकते हैं।

5. कॉफी
कॉफी एक कम कैलोरी वाली ड्रिंक है जिसका सेवन आप रोजाना कर सकते हैं। दरअसल कॉफी पाउडर में न्यूनतम कैलोरी होती है। आप इसे एक वजन घटाने वाले सप्लीमेंट के रूप में भी यूज कर सकते है और और ये हेल्दी हैक है। इसे बिना चीनी और दूध के भी पिया जा सकता है और दिन के किसी भी वक्त इस वजन घटाने वाले पेय का आनंद लिया जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CPSUFt

No comments:

Post a Comment