Monday, 18 October 2021

Toothache Treatment At Home: इन घरेलू नुस्खों से छूमंतर हो जाएगा दांत दर्द

नई दिल्ली। Toothache Treatment At Home: दांतों का दर्द बहुत पीड़ादायक होता है। जब भी कभी दांत में दर्द होता है, तो व्यक्ति तिलमिला उठता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें ठीक प्रकार से ब्रश ना करना, सुपारी तंबाकू का अधिक सेवन, ज्यादा जंक फूड खाना, अत्यधिक गर्म और अत्यधिक ठंडे पेय पदार्थों का सेवन आदि शामिल हो सकते हैं। हमारी इन्हीं गलतियों और बार-बार बरती गई लापरवाही के कारण दांत दर्द कई बार बढ़ जाता है और चिकित्सक के पास भागना पड़ता है। लेकिन अगर आपको अचानक दांत में दर्द उठ जाए तो उसके लिए निम्न घरेलू उपाय भी कारगर हो सकते हैं...

• लहसुन
भोजन में लहसुन-प्याज का तड़का लग जाए तो उसका स्वाद ही बदल जाता है। लेकिन लहसुन भोजन को स्वादिष्ट ही नहीं बनाता बल्कि इसका सेवन कई हानिकारक बैक्टीरिया से भी बचाता है। आपको बता दें कि लहसुन में एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते हैं, जो दवाओं से भी ज्यादा असरदार होते हैं। लहसुन में मौजूद एलीसीन नामक तत्व मुंह में बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ने में कारगर होता है। इसलिए दांत के दर्द से राहत पाने के लिए दर्द वाली जगह पर लहसुन की ताजा कलियों को कुचल कर लगा सकते हैं।

garlic.jpg

• बर्फ के टुकड़े
दांत में दर्द होने का बर्फ के टुकड़ों का भी उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप दर्द वाले दांत पर बर्फ का टुकड़ा रखें। या फिर चाहें तो एक छोटा आइस पैक बनाकर दर्द वाले गाल पर रखकर 10-15 मिनट सिकाई कर सकते हैं। इस उपाय से दांत के आसपास के तापमान में अचानक से गिरावट आएगी और आपको दांत दर्द में कुछ समय के लिए आराम मिल जाएगा।

 

ice.jpg

यह भी पढ़ें:

• सरसों का तेल
दांत के दर्द में राहत पाने के लिए सरसों का तेल असरकारी प्राकृतिक विकल्पों में से एक है। जब भी कभी दांत में दर्द हो तो एक चुटकी नमक के साथ सरसों के तेल की 3-4 बूंद को मिला कर दांतो व मसूड़ों के प्रभावित हिस्से पर मालिश करें। इससे दांत दर्द में आराम मिलने के साथ ही मसूड़े भी मजबूत होते हैं।

 

mustard_oil.jpg

• नमक का पानी
यह दांत दर्द से मुक्ति पाने का सबसे लोकप्रिय और प्रभावी उपाय है। दांत में दर्द ना हो फिर भी इस उपाय को अपनाया जा सकता है क्योंकि गुनगुने पानी से कुल्ला करने से बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा कोशिकाओं में जमा गंदगी को भी निकालने में गुनगुना पानी अच्छा होता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक डालकर कुल्ला करने पर दांत दर्द से राहत मिलती है।

adding-salt-to-water.jpg

• काली मिर्च
भोजन का स्वाद बढ़ाने से लेकर खांसी, जुकाम, गले की खराश आदि में काली मिर्च का उपयोग होता आया है। लेकिन दांत दर्द में भी काली मिर्च काफी लाभदायक होती है। इसके लिए 1/4 चम्मच नमक में एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिला लें। अब इसे सीधा अपने दांत पर लगायें। यह पाउडर कुछ ही समय में दांत दर्द को कम कर देगा।

kali_mirch.jpg

• प्याज
मुंह के जीवाणु और हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने के लिए प्याज में औषधीय गुण पाए जाते हैं। दांत दर्द में आराम के लिए आप रोज एक कच्चे प्याज का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा कई स्वास्थ्य लाभों के लिए भी नियमित रूप से कच्चे प्याज का सेवन अच्छा रहता है।

onion.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YTaEAN

No comments:

Post a Comment