Saturday, 30 October 2021

Saag Benefits In Winter: सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए करें इन सागों का सेवन

नई दिल्ली। Saag Benefits In Winter: सर्दियों का मौसम जितना खुशनुमा होता है, उतना ही इस मौसम में रोगों से बचने के लिए कई तैयारियां करनी पड़ती है। हालांकि इस मौसम में खाए जाने वाले आहार में इतनी शक्ति होती है, कि सही और संतुलित खानपान के जरिए आप अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर रोगों से बच सकते हैं। सर्दियों के भोजन की एक अलग ही बात होती है। इस मौसम में आपने मक्के या बाजरे की रोटी और साग के बारे में तो सुना ही होगा।

सर्दियों में मेथी, बथुआ, पालक आदि का साग जमकर खाया जाता है। यह हरी पत्तेदार सब्जियां न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती हैं, बल्कि त्वचा की खूबसूरती के लिए भी। सर्दियों में खाए जाने वाले साग में विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और इटोन्यूट्रिएंट्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इनके सेवन से वजन नियंत्रित रहने के साथ स्किन एजिंग की समस्या से भी लड़ा जा सकता है। तो आइए जानते हैं सर्दियों में खाए जाने वाले कुछ अलग-अलग सागों के फायदों के बारे में…

1. मेथी का साग
मेथी को गुणकारी सब्जियों में गिना जाता है। मेथी में विटामिन ए, सी, पोटेशियम, फॉलिक एसिड, विटामिन बी6, फास्फोरस, आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सर्दियों में मेथी का साग जॉइंट पेन से राहत दिलाता है और गठिया के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, प्रतिदिन इसके सेवन से रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर तथा रक्त शर्करा स्तर काफी हद तक नियंत्रित रह सकता है। यही नहीं मेथी के साग के सेवन से ब्लड क्लॉटिंग का जोखिम भी कम होता है।

 

 

methi_ka_saag.png

2. शलगम का साग
वैसे तो ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी की समस्या आम बात है, परंतु कुछ लोगों की इम्युनिटी कमजोर होने के कारण वे जल्दी इसकी चपेट में आ जाते हैं। इसलिए इन लोगों को तो शलगम का साग जरूर खाना चाहिए। बवासीर तथा डायबिटीज के रोगियों के लिए भी शलगम के साग के फायदे बताए गए हैं। शलगम में विटामिन ए, सी, विटामिन के, बीटा कैरोटिन तथा पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी शलगम का साग अच्छा विकल्प है।

shalgam_ka_saag.jpeg

यह भी पढ़ें:

3. सरसों का साग
सर्दियों में सरसों का साग और मक्की की रोटी एक लोकप्रिय संयोजन है। स्वादिष्ट होने के साथ सरसों के साग में कैलोरी और फैट बिल्कुल नहीं होते हैं। मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, विटामिन, मिनरल्स आदि पोषक तत्वों से भरपूर सरसों का साग बॉडी से विषाक्त पदार्थों के निष्कासन में भी मदद करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम आपकी हड्डियों को मजबूती देता है। गठिया या जोड़ों के दर्द में सरसों का साग फायदेमंद हो सकता है। वजन नियंत्रित करने के लिए भी सरसों के साग को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

sarson-ka-saag.jpg

4. चौलाई का साग
चौलाई में लायसिन नामक अमिनो एसिड मौजूद होता है, जो बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकने में सहायक है। इस साग में फाइटोन्यूट्रिएंट्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, खनिज और कई तरह के विटामिन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों के मौसम में आपके शरीर को कई प्रकार के संक्रमण और रोगों से बचाने के लिए चौलाई का साग फायदेमंद होता है।

chaulai_ka_saag.png

5. पालक का साग
फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, प्रोटीन, ओमेगा 3, ओमेगा 6 आदि पोषक तत्वों से युक्त पालक खाने के कई फायदे होते हैं। इन्हीं गुणों के कारण सर्दियों के मौसम में तो इसका सेवन और भी जरूरी हो जाता है। आपको बता दें कि पालक के साग के सेवन से ह्रदय संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही आपकी त्वचा और बालों के लिए भी यह लाभदायक है। यही नहीं पालक शरीर में खून की कमी की पूर्ति करता है और रोगों से लड़ने के लिए सुरक्षा कवच बनाता है।

palak_ka_saag.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mA940h

2 comments:

  1. Japanese water therapy is being widely used in Japanese medicines, so it is called Japanese water therapy. It involves drinking plenty of room temperature or lukewarm water every day in the early morning on an empty stomach and throughout the day. It helps to clean the digestive system and regulate gut health that can heal various health conditions.
    In addition to this, From weight loss to curing high blood pressure and type 2 diabetes, there are several benefits of Japanese water therapy. If you want to take maximum benefits, follow the below steps to do Ja

    japanese-water-therapy

    ReplyDelete