नई दिल्ली। Irritating Food For Mouth Ulcer: अगर कभी किसी के मुंह में छाले हो जाते हैं तो वह व्यक्ति बहुत ही परेशान रहता है। उसे बोलने, खाने-पीने आदि में बहुत परेशानी होती है। जिससे किसी भी काम में मन नहीं लगता। कई परिस्थितियों में कब्ज, तनाव या चिंता, अचानक धूम्रपान छोड़ने पर, खट्टे फलों की अत्यधिक सेवन से, कुछ दवाइयों का रिएक्शन और कुछ विटामिन जैसे जिंक, फॉलेट, विटामिन B12 अथवा आयरन की कमी भी मुंह में छाले होने इस समस्या को जन्म देते हैं। मुंह में छाले होने पर हम तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। बहुत से लोगों द्वारा छाले दूर करने के लिए तरह-तरह के उपचार बताए जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि मुंह में छाले हो जाने पर हमें किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। यानी कि उपचार के साथ-साथ आपको यह समस्या होने पर अपने खानपान पर भी खास ध्यान देने की जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि मुंह में छाले हो जाने पर आपको क्या नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इन चीजों के सेवन से आप के छालों की समस्या और बढ़ सकती है।
- वैसे तो खैनी, तंबाकू मदिरा यह सभी चीजें हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है परंतु यदि कोई व्यक्ति इनका सेवन करता भी है तो मुंह में छाले होने पर उसे भी इनसे दूर ही रहना चाहिए। क्योंकि तंबाकू, खैनी खाने से मुंह में तकलीफ हो सकती है।
- जिस व्यक्ति के मुंह में छाले हो गए हों उसे टमाटर युक्त अथवा खट्टे खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए, क्योंकि खट्टी वस्तुएं छाले या घाव को बढ़ा सकती हैं।
यह भी पढ़ें:
- मुंह में छाले हो जाने पर कुछ भी खा पाना दुश्वार हो जाता है। इसलिए ऐसी अवस्था में खाने में थोड़े सख्त और सूखे टोस्ट अथवा ग्रेनोला जैसे मोटे खाद्य पदार्थों को नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे मुंह के छाले अथवा घाव छिल सकते हैं और जलन भी हो सकती है।
- अगर आपको मुंह में छाले की समस्या सता रही है तो ज्यादा तीखे, खटास वाले अथवा नमकीन खाद्य पदार्थों जैसी गरम मसाले डालकर बनी सब्जी, चटपटे चिप्स, नमकीन, जंक फूड आदि के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसी चीजें खाने पर हमारे छाले बढ़ सकते हैं और जलन भी हो सकती है।
- मिर्च-मसाले युक्त तीखी वस्तुएं एवं गरम भोज्य पदार्थों जैसे सॉस, करी, मिर्च पाउडर आदि से तो बिल्कुल दूरी बनाए रखनी चाहिए। क्योंकि अगर मुंह में छाले होने पर व्यक्ति ऐसे पदार्थों का सेवन करता है तो उसे अत्यधिक जलन महसूस हो सकती है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CUosK6
No comments:
Post a Comment