नई दिल्ली। Home Remedies For Psoriasis In Body: सोरायसिस एक गंभीर त्वचा संबंधी रोग है, जिसका सही समय पर इलाज ना करने पर काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू और प्राकृतिक उपाय लेकर आए हैं, जिनसे सोरायसिस की समस्या में आराम मिल सकता है। तो आइए जानते हैं इन प्रभाव कारी नुस्खों के बारे में...
- हल्दी
बहुत से त्वचा रोगों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों युक्त हल्दी एक लोकप्रिय नुस्खा है। यही नहीं हल्दी त्वचा समस्याओं में आराम देने के साथ त्वचा को कोमल और चमकदार बनाती है। इसके अलावा हल्दी त्वचा में मौजूद बैक्टीरियल को खत्म करती है। सोरायसिस की समस्या के लिए आप 1 चम्मच हल्दी पाउडर में पानी डालकर प्रभावित भाग पर रातभर लगाकर पट्टी बांध लें और फिर अगली सुबह साफ कर लें। प्रतिदिन इसके इस्तेमाल से सोरायसिस जड़ से खत्म हो जाएगा।
- नीम का तेल
बहुत सारी त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए नीम का उपयोग होता आ रहा है। और उन्हीं त्वचा संबंधी समस्याओं में सोरायसिस भी एक है। नीम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों के कारण यह सोरायसिस के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप प्रभावित हिस्से पर औषधीय गुणों से युक्त नीम के तेल की कुछ बूंदें डालकर लगा सकते हैं। इसके अतिरिक्त नीम का तेल ना होने पर नीम की पत्तियों को पीसकर रोग से प्रभावित भागों पर लगाएं। नियमित रूप से इस प्रयोग से आपको जल्द ही आराम मिल जाएगा।
- एलोवेरा जैल
अपने एंटीवायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण एलोवेरा भी सोरायसिस से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है। इसके लिए आप एलोवेरा की एक पत्ती को पानी से धोकर कुछ देर फ्रिज में रखें और ठंडी हो जाने पर इसकी ऊपरी परत को चाकू से हटाकर अंदर के गूदे यानी जैल को एक कटोरी में निकालें। अब इस जैल को सोरायसिस से प्रभावित त्वचा पर 20-25 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। तत्पश्चात त्वचा को ठंडे पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें:
- करेला जूस
कहते हैं कड़वा करेला कई बीमारियों का इलाज है। त्वचा रोग सोरायसिस होने पर प्रतिदिन करेले के जूस में थोड़ा सा नींबू का रस निचोड़ कर पींए। यह उपाय सोरायसिस में रामबाण की तरह से काम करता है।
- जैतून का तेल
सोरायसिस जैसे त्वचा रोग में जैतून का तेल भी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप 1 कप जैतून के तेल में कुछ बूदें कंदुला और आर्गेनिक ऑयल की मिलाकर इस मिश्रण को सोरायसिस से प्रभावित त्वचा पर लगाएं। प्रतिदिन दिन में दो बार इस तेल के इस्तेमाल से आपको बहुत आराम मिलेगा।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vJzO0U
No comments:
Post a Comment