Saturday, 16 October 2021

Home Remedies for Farting: अगर आप फार्टिंग से बचना चाहते हैं तो करें घरेलू उपाय

नई दिल्ली। Home Remedies for Farting: कई बार खानपान और जीवनशैली के कारण पेट में गैस हो जाती है। यह अतिरिक्त वायु मुख और गुदा, दो मार्गों से बाहर निकलती है। मुख द्वारा बाहर निकालने को डकार कहा जाता है वही गुदा मार्ग से निकलने पर पाद, फार्ट अथवा अधोवायु कहा जाता है।

अगर आप गैस को बार-बार पास करने से बचना चाहते हैं तो पेट को साफ रखें। इसके लिए हो सके तो प्रोबायोटिक लें। गैस को पास करने से एक अजीब शांति का एहसास होता है लेकिन सवाल यह है कि इससे बचे कैसे। आइए जानते हैं फार्टिंग से बचने के घरेलू उपाय।

  • गुनगुना पानी पीने से आपको गैस में काफी आराम मिलता है। इसमें नींबू मिलाकर पीने से भी गैस दूर होती है और अधोवायु से राहत मिलती है।
  • पुदीना फार्ट के लिए उत्तरदायी गैस को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है। पुदीना पाचन तंत्र पर सकारात्मक प्रभाव डालता है और इसे दुरुस्त करता है। पेट में अतिरिक्त गैस होने पर आपको पुदीने की चाय पीकर फौरन राहत पा सकते हैं।
  • शुगर फूड यानी मीठे खाघ पदार्थ के सेवन से सबसे ज्यादा पादने की समस्या पैदा होती है शुगर को आसानी से बैक्टीरिया के द्वारा तोड़ा जा सकता है जिसके चलते वह पेट में गैस पैदा करते हैं और बदबूदार बनाते है। इसलिए आप शुगर का सेवन कम करें ताकि आपको शर्मिंदगी न उठानी पड़े।
  • शरीर में कार्बोहाइड्रेट, जब बैक्टीरिया के द्वारा पचाया जाता है तो वह कार्बन डाईऑक्साइड में बदल जाता है। इस तरह कार्बोहाइड्रेट के सेवन के बाद पाद और बहुत गंदी बदबू निकलती है। इसलिए अगर आप भी जरूरी काम से बाहर निकलने वाले हैं तो कार्बोहाइड्रेट युक्त पदार्थ न खाएं। इसके अलावा, सोडा सा फिल्डव ड्रिंक न पिएं ताकि आप फार्ट न करें।
    खाना पकाते समय सरसों, इलाइची, जीरा और हल्दी का उपयोग करें। इससे गैस कम मात्रा में बनती है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j9PGVv

No comments:

Post a Comment