नई दिल्ली। Eat Peanuts In Winter: ठंड के मौसम में कंबल में दुबके हुए गरमा गरम मूंगफली खाने का अपना ही मजा है। मूंगफली के गुणों के कारण इसे सर्दियों की मेवा अथवा सस्ता बादाम भी कहते हैं। लेकिन हम में से बहुत से लोग साधारण सी दिखने वाली मूंगफली के कई ऐसे बेहतरीन फायदे हैं, जिनसे अनजान होंगे। क्या आप जानते हैं कि मूंगफली में मौजूद प्रोटीन दूध पीने के बराबर पूर्ति कर सकता है। अगर किसी को दूध पसंद नहीं है, तो प्रोटीन के लिए मूंगफली का सेवन करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है जो कि हमारी शारीरिक वृद्धि के लिए भी आवश्यक है। आइए अब जानते हैं सर्दियों में मूंगफली खाने के अन्य लाभों के बारे में...
- प्रचुर मात्रा में फोलिक एसिड की मौजूदगी के कारण मूंगफली का सेवन महिलाओं को अवश्य करना चाहिए। मूंगफली का सेवन महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाता है। साथ ही साथ यह मां के गर्भ में शिशु के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी है। जो महिलाएं गर्भावस्था के प्रारंभिक दिनों में है, उन्हें मूंगफली अवश्य खानी चाहिए। जिससे गर्भवती महिला के साथ शिशु की सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। एक शोध के अनुसार, महिलाएं प्रेग्नेंसी से पहले और प्रेग्नेंसी के दौरान कम से कम 400 ग्राम मूंगफली का सेवन कर सकती हैं।
- खनिजों और एंटीऑक्सीडेंट्स की पर्याप्त मात्रा होने के कारण मूंगफली स्ट्रोक और हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को घटाती है। इसके अतिरिक्त मूंगफली में मौजूद ट्रिप्टोफेन तनाव की समस्या को भी दूर करने में सहायक साबित होते हैं।
- अगर आप अधिक वजन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो मूंगफली वजन कम करने में बेहद मददगार साबित हो सकती है। पोषक तत्वों से भरपूर मूंगफली खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है और भूख का एहसास नहीं होता है। इसलिए आप असमय और अधिक खाते नहीं हैं। और इसी कारण जिस आपको वजन कम करने में आसानी होती है।
यह भी पढ़ें:
- सर्दियों में ठंड के कारण सर्दी जुकाम होना सामान्य बात है। परंतु कुछ लोगों को प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण जल्दी सर्दी खांसी पकड़ लेती है। इसलिए विटामिन सी युक्त मूंगफली खासी जुकाम जैसी समस्याओं में राहत दिला सकती है।
- हमारी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि मूंगफली खाना त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। आपको ये जानकर खुशी होगी कि मूंगफली में मौजूद मोनोसैचुरेटेड एसिड आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के साथ त्वचा में चमक भी लाता है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jCiYMN
No comments:
Post a Comment