नई दिल्ली। आपकी डाइट ऐज के अनुसार ही होनी चाहिए। क्योंकि हर उम्र के लोगों की बॉडी के नीड या आवश्यकतायें अलग-अलग होती हैं। आप यदि बच्चे हैं तो आपकी डाइट उस प्रकार होनी चाहिए। वहीं यदि आपकी उम्र बढ़ रही है तो आपकी डाइट एक प्रकार से बैलेंस होनी चाहिए। तब जाके आप पूरी तरह से स्वस्थ रह पाते हैं।
इसलिए तो चलिए जानते हैं कि किस उम्र में आपको कौन से प्रकार का आहार का सेवन करना चाहिए।
20s के उम्र के बाद
अब आपको अपनी फिटनेस पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। आपको ब्रेकफास्ट,लंच व डिनर में से कुछ भी स्किप नहीं करना चाहिए। वहीं आप हरी सब्जियों का सेवन के साथ-साथ फलों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
जानिए कौन-कौन से आहार का सेवन कर सकते हैं-
साबुत अनाज
साबुत अनाज का सेवन आपकी सेहत को कई फायदे पहुंचा सकता है। इसलिए इन्हें रोजाना कि डाइट ,में जरूर शामिल करें। वहीँ ये आपके ग्रोथ के लिए भी लाभदायक साबित होंगें।
कैल्शियम युक्त आहार
कैल्शियम का सेवन शरीर के साथ-साथ हड्डियों के लिए भी अच्छा होता है। कैल्शियम युक्त भोजन मांसपेशियों को भी ठीक रखने में मदद करता है। इसलिए कोशिश करें कि लगभग 1000 मिलीग्राम कैल्शियम का रोजाना सेवन जरूर करें।
तीस की उम्र
तीस की उम्र एक ऐसी ऐज होती है जहां डायबिटीज,शुगर जैसी बीमारी होने का खतरा बना ही रहता है। इसलिए 30s में आपको अपनी डाइट की स्पेशल केयर करने की जरूरत होती है। कोशिश करें कि डाइट को प्रॉपर फॉलो करें। फैट और कार्बोहायड्रेट जो कि सेहत के लिए नुकसानदेह होते हैं। इसलिए इन्हें अवॉयड करें।
जानिए कौन-कौन से आहार का सेवन कर सकते हैं-
उच्च फोलेट खाद्य पर्दार्थ
फोलेट की बात करें तो इनमें आप साबुत अनाज, ब्रोकली,पत्ता गोभी, संतरा, दाल आदि चीजें खा सकते हैं। फोलेट के युक्त फ़ूड के सेवन से दिल से जुड़े जोखिम का खतरा कम हो जाता है। इसलिए फोलेट युक्त फ़ूड का सेवन जरूर करें।
एनर्जी बढ़ाने वाले फूड्स
आप अपनी डाइट में रेड मीट, अंडा, चिकेन आदि चीजें शामिल कर सकते हैं। इन फूड्स को खाने से आप ज्यादा देर तक एक्टिव रहेंगें। वहीँ आपके शरीर में मजबूती भी बनी रहेगी।
बढ़ती उम्र के साथ
वहीँ जब आप की उम्र बढ़ने लगे तो ऐसे में प्रोटीन,मिनरल,विटामिन,कैल्शियम,फोलेट हर चीज को प्रचुर मात्रा में अपनी डाइट में शामिल कर लें। आपको अपनी लाइफस्टाइल की केयर करने की जरूरत होती है। और ऐसी चीजों का सेवन बिलकुल भी न करें जिससे कि सेहत को नुकसान पहुंचे या आप बीमार पड़े।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3E8sKOG
No comments:
Post a Comment