खाना का सेवन तो सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है ये शरीर को पोषक तत्त्व प्रदान करता है। वहीं खाना खाने के बाद कुछ चीजों को याद रखना जरूरी होता है। वरना ये सेहत में नुकसान पहुंचाने का काम करता है।
तो चलिए जानते हैं वो कौन-कौन सी चीजें हैं जिनको खाना खाने के बाद अवॉयड करना चाहिए।
खाना खाने के बाद तुरंत नहीं नहाना चाहिए। क्योंकि इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। तुरंत नहाने से पैरों और हाथों में खून का प्रवाह तेज हो जाता है। यदि आप भोजन के तुरंत बाद नहाने जाते हैं तो ऐसे में इससे पेट के चारों ओर खून की मात्रा कम हो जाएगी। ये आपके इम्युनिटी में इफ़ेक्ट करेगा। वहीं आपके पाचन क्रिया भी कम होने लगेगी।
खाना खाने के बाद तुरंत सोने से बचना चाहिए। क्योंकि जो लोग खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं उनका हाजमा खराब होने का खतरा दो गुना बढ़ जाता है। इससे एसिडिटी और गैस जैसी समस्या आ सकती है। इसलिए खाना खाने के बाद सोने से बचना चाहिए।
चाय का सेवन खाने के तुरंत बाद करना सेहत को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाने का काम करता है। चाय के पत्तियों में एसिड की मात्रा होती है जो खाने को सही तरीके से डाइजेस्ट नहीं होने देती है। इससे आपको पेट फूलने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
फल शरीर को अनेकों फायदे पहुंचाता है। लेकिन इसका सेवन खाने के तुरंत बाद करना अच्छा नहीं होता है। कोशिश करें कि फलों का सेवन खाना खाने के एक-दो घंटे बाद ही करें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iG1TRs
No comments:
Post a Comment