नई दिल्ली। Benefits of Lemon: नींबू की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जहां दूसरे फल पकने पर मीठा हो जाते हैं, वही नींबू का स्वाद हर समय खट्टा ही रहता है। नींबू विटामिन सी का मुख्य स्रोत है। नींबू के सेवन से स्कर्वी रोग भी ठीक होता है। इतना ही नहीं नींबू का प्रयोग कर कई और भी बीमारी ठीक की जा सकती है।
प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर यह पेय सेहत और सौंदर्य से जुड़े इतने फायदे देता है, जितने आप सोच भी नहीं सकते हैं। नींबू हमारे बालों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं नींबू से जुड़े स्वास्थ्य लाभ के बारे में।
नींबू के फायदे
- नींबू का रस सिर के बालों की जड़ों में रगड़कर 10 मिनट बाद धोने से बालों का पकना, टूटना और जुएं पड़ना दूर होता है।
- नींबू से त्वचा को दमकता हुआ बनाए रखने के लिए जरूरी अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड्स होते है जो बारीक रेखाओं को कम करते हैं। इससे एजिंग इफैक्ट नजर नही आते। त्वचा के दाग-धब्बे मिटाकर यह उसे नेचुरल ग्लो देता है।
- मोटापा कम करने के लिए नींबू का प्रयोग फायदा देता है। सुबह-सुबह खाली पेट 200 मिली गुनगुने जल में दो चम्मच नींबू व एक चम्मच शहद डालकर पीने से मोटापा घटता है।
- नींबू पानी में मौजूद नींबू का रस हाइड्रोक्लोरिक एसिड और पित्त सेक्रेशन के प्रोडक्शन में वृद्धि करता है, जो पाचन के लिए आवश्यक है। साथ ही यह एसिडिटी और गठिया के खतरे को भी कम करता है। जो लोग आमतौर पर पाचन-संबंधी समस्याओं से परेशान होते हैं, उन्हें नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।
- नींबू पानी बायोफ्लेवोनॉयड, विटामिन सी और फाइटोन्यूट्रिएंट्स का बेहतर स्रोत है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता की शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स के कारण यह शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।
- नींबू के रस को मस्तक पर लेप करने से दिमागी बीमारी में लाभ होता है।
सिर पर नींबू का रस और सरसों का तेल समभाग मिलाकर लगाने व बाद में दही रगड़कर धोने से कुछ ही दिनों में सिर की रूसी दूर हो जाती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3p7HgBT
No comments:
Post a Comment