नई दिल्ली। Side Effects of Chemicals In Nail Polish: सजना-संवरना और स्वयं को आकर्षक दिखाना हर किसी को पसंद होता है। विशेष तौर पर महिलाओं की तो यह पसंदीदा हॉबी होती है। और आजकल तो विभिन्न ब्रांड और तरह-तरह की मेकअप उत्पाद बाजार में उपलब्ध होने की कारण महिलाओं में इनका प्रेस काफी बढ़ गया है। उन्हीं में से एक है, नेल पॉलिश। जिसका बहुतायत में आज उपयोग होने लगा है। अपने हाथों को आकर्षक और सुंदर दिखाने के लिए आज विभिन्न रंगों और ब्रेन के नेल पॉलिश उपयोग किए जाते हैं। लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि इन सभी उत्पादों में रसायनों का काफी उपयोग किया जाता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। तो आइए जानते हैं कि अधिक नेल पॉलिश लगाने के क्या नुकसान झेलने पड़ सकते हैं:
- कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा
एक्रेलेट्स नामक रसायन का भी नेल पॉलिश बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा के संपर्क में आने और सांसो के जरिए शरीर के अंदर जाने पर यह काफी हानिकारक होता है। जिससे महिलाओं को कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा बना रहता है। इसके अतिरिक्त नेल पॉलिश में पाया जाने वाला फॉर्मलडिहाइड नामक रसायन के संपर्क में आने पर मायलोइड ल्यूकेमिया यानी बोन मैरो, लाल रक्त कोशिकाएं, श्वेत रक्त कोशिकाएं और प्लेटलेट्स की कमी से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं।
- नाखून खराब होना
नेल पॉलिश का अधिक इस्तेमाल करने से नाखून कमजोर पड़ जाते हैं, जिससे धीरे-धीरे उनमें दरारें आने लगती है। इसके अलावा नेल पॉलिश नाखूनों की प्राकृतिक चमक को भी गायब कर देती है। जब हम अधिक नेल पॉलिश लगाते हैं, तो नेल पेंट में उपयोग होने वाला फॉर्मेल्डिहाइड नाम का रसायन त्वचा के संपर्क में आने से खुजली की समस्या पैदा कर सकता है। जिससे नाखूनों के आसपास उंगलियां प्रभावित हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें:
- फेफड़ों को नुकसान
आपको बता दें कि नेल पॉलिश बनाने के लिए स्पिरिट भी इस्तेमाल किया जाता है। जो हमारे फेफड़ों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकती है। क्योंकि कुछ लोगों की नाखून चबाने की आदत अथवा खाना खाते समय भी नेल पॉलिश मुंह में जाने के कारण हमारे फेफड़े प्रभावित हो सकते हैं।
- नर्वस सिस्टम को हानि
नेल पॉलिश में पाया जाने वाला टॉलूइन नाम का रसायन नाखूनों के सेल्स के जरिए हमारे शरीर की अन्य कोशिकाओं से अपना संपर्क बना लेता है। जिसके परिणाम स्वरूप ये सेंट्रल नर्व्स सिस्टम को हानि पहुंचाने में सक्षम हो सकता है। नेल पॉलिश में प्रयुक्त स्पिरिट फेफड़ों को बुरी तरह से प्रभावित करने के अलावा यदि नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल्स मुंह और पेट में चले जाते हैं तो गट, न्यूरो अथवा सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Wpu3Za
No comments:
Post a Comment