नई दिल्ली। लीवर हमारे सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है। जिसकी हमें स्पेशल केयर करने की जरूरत होती है। लीवर के फंक्शन्स की बात करें तो ये सभी प्रकार के पोषक तत्त्व जैसे कि विटामिन्स,प्रोटीन,मिनरल्स,एंटी ऑक्सीडेंट्स सबको अलग-अलग करता है। इसके बाद में ये जरूरत के अनुसार शरीर के हिस्से में पहुंचाता है। इसलिए यदि लीवर में कोई भी समस्या आती है तो इसका असर पूरे शरीर में देखने को मिल जाता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि ऐसी डाइट लें जो लीवर को नुकसान न पहुचायें। अपनी डाइट में आप शराब,ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना,फ़ास्ट फ़ूड ये सारी चीज़ें लीवर डैमेज करने का काम करती है। जिसको आपको अवॉयड करना चाहिए या जितना हो सके उतना कम खाना चाहिए।
तो चलिए जानते हैं लीवर के लिए किन-किन चीज़ों का सेवन लाभदायक हो सकता है।
हल्दी
हल्दी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी उतनी ही फायदेमंद होती है। यदि आपको लीवर से जुड़ी हुई कोई भी बीमारी या संक्रमण है तो आप हल्दी का सेवन कर सकते हैं। ये एक प्रकार कि औषिधि के रूप में काम करती है। जो लीवर को इन्फेक्शन से बचाती है। आप गर्म दूध या गुनगुने पानी के साथ हल्दी का सेवन कर सकते हैं।
चुकंदर
चुकंदर में बीटा केरोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो कि लीवर में डैमेज हुए कोशिकाओं को ठीक करने मे फायदेमंद होती है। इसके सेवन से लीवर साफ़ हो जाता है और सही से कार्य करने की क्षमता मिलती है। साथ ही साथ ये लीवर से जुड़े हुए कार्यो को भी ठीक करने में मदद करता है।
सेब
सेब का सेवन शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है। वहीं ये इम्युनिटी को बूस्ट करने में भी लाभदायक होता है। सेब में प्रचुर मात्रा में डायट्री फाइबर पाए जाते हैं। जो कि हमारे पाचन तंत्र को मजबूर रखते हैं। और लीवर के सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं।
एवोकाडो
एवोकाडो की बात करें तो इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो कि लीवर को साफ़ रखने में काफी हद तक लाभदायक होते हैं। यदि आप एवोकाडो का रोजाना सेवन करते हैं तो ये लीवर को स्वस्थ बना कर रखता है।
लहसुन
लहसुन की बात करें तो इसमें एलसिन नामक एक तत्त्व पाया जाता है। जो नेचुरल तरीके से लीवर को साफ़ रखने में मदद करता है। इसलिए आपको लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
ग्रीन टी
ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। वहीं ये लीवर से जुड़ी हुई समस्याओं को दूर करती है। ग्रीन टी के सेवन से शरीर में चर्बी कम हो जाती है। और ये लीवर को साफ़ रखने में लाभदायक साबित होती है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3APQWE7
No comments:
Post a Comment