हमें अपनी सेहत का ख्याल रखने के साथ ही हड्डियों का ख्याल भी रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि हड्डियां पर ही हमारा पूरा शरीर निर्भर करता है। अगर हड्डियां मजबूत रहेगी तो हम भी मजबूती से खड़े हो सकते हैं। इसलिए आप अभी से ही आहार में कुछ चीजों को शामिल करें।
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए हमें हर दिन विटामिंस और मिनरल्स के साथ ही प्रोटीन और कैल्शियम भी लेना जरूरी होता है। इन चीजों को हम विभिन्न स्रोतों के माध्यम से ले सकते हैं। इससे हमारी हड्डियां भी मजबूत रहेगी और हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा। तो आइए जानते हैं वह कौन सी चीजें हैं। जिनसे हमें यह चीजें मिलेगी।
प्रोटीन के लिए सोयाबीन-
हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए हमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन विटामिंस और मिनरल्स की जरूरत होती है। इसके लिए हमें सोयाबीन का सेवन करना चाहिए। आप सोयाबीन सीधे नहीं खा सकते हैं तो सोया मिल्क, सोया बड़ी का सेवन भी कर सकते हैं।
ओट्स का सेवन करें -
ओट्स का सेवन करना भी हमारी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ओट्स को दूध में मिलाकर खाना चाहिए या फिर दूध भी पी सकते हैं। आप दही का सेवन भी कर सकते हैं। क्योंकि इसमें भी प्रोटीन और कैल्शियम होता है। जिससे हड्डियां मजबूत होती है।
यह भी पढ़ें - जीवन भर स्वस्थ रहने के लिए ब्रेकफास्ट लंच और डिनर में खाएं यह चीजें।
पनीर का सेवन-
पनीर का सेवन करना भी हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। पनीर आप विभिन्न प्रकार से खा सकते हैं। इसका सब्जियों के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। इससे पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है।
यह भी पढ़ें - गुड़ और जीरे का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद इस तरह करें सेवन।
सुबह की धूप ले-
धूप से हमें विटामिन डी प्राप्त होता है। जिससे हड्डियां मजबूत होती है। इसलिए हमें रोजाना आधा घंटे सुबह की धूप लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें - उल्टी की समस्या से निजात पाने के लिए घर में करें यह उपाय।
ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें -
ड्राई फ्रूट्स में भी पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम होता है। इसलिए हमें बादाम, अखरोट सहित अन्य ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन करना चाहिए। जिस से हमारी हड्डियां मजबूत रहती है ।इसी के साथ हरी सब्जियां जैसे पालक, शलजम, ब्रोकली आदि का सेवन करें। इनमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं।
यह भी पढ़ें - दांतों की सड़न रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय।
रोजाना एक्सरसाइज करें -
हमें अपने आप को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए । रोजाना आधा घंटा एक्सरसाइज करने से हमारा शरीर मजबूत रहेगा ।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3z2BZgX
No comments:
Post a Comment