Saturday, 7 August 2021

Spearmint Uses and Side Effects: सेहत से जुड़े हैं पहाड़ी पुदीने के कई फायदे और नुकसान

नई दिल्ली। Spearmint Uses and Side Effects in Hindi: पुदीना जिसका उपयोग हम गर्मियों के मौसम में अधिकतर करते हैं। ये खाने में स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से हम खुद को रिफ्रेश महसूस करते हैं। पुदीने को चटनी या रायते में डाल कर भी इस्तेमाल करा जाता है। पहाड़ी पुदीना जो स्वाद के साथ अपने फायदे के बारे में भी जाना जाता है। पहाड़ी पुदीना के अन्दर बहुत सारे हेल्थी चीजें पाई जाती है। जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होती हैं। इसके साथ ही इसमे कॉपर, मैग्नीशियम, प्रोटीन, आयरन, और बहुत सारे विटामिन्स एवं मिनरल्स पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है। ये बहुत सारी समस्याओं को शरीर से दूर करता है जैसे कि सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द या ऐंठन, पेट में गैस आदि। लेकिन इसके साथ ही हम आपको इसके नुकसान के बारे में भी बताएंगे, जिनके बारे में आपको पता होना जरूरी है।

Health Benefits of Spearmints

पहाड़ी पुदीने के फायदे

दांत के दर्द से छुटकारा पाने में कारगर साबित होता है पहाड़ी पुदीना

यदि आपके दातों का दर्द नहीं जा रहा हो तो पहाड़ी पुदीना का उपयोग कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल मौखिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। इसका उपयोग करने से दांत और मसूड़े दोनों ही मजबूत हो जाते हैं। यदि आपको किसी भी प्रकार की दातों की समस्या है या आप दांत दर्द से परेशान हैं तो पहाड़ी पुदीने का यूज़ कर सकते हैं।

प्रतिरक्षा प्रणाली को देता है बढ़ावा

पहाड़ी पुदीने को चाय के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी चाय का सेवन करने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत हो जाएगी। साथ ही साथ ये शरीर से संक्रमण को भी दूर करता है। तो दिन में एक बार आप इसको चाय के रूप में जरूर पियें।

यह भी पढ़ें: सेहत के लिए नेचुरल क्लीन्ज़र होता है पुदीना

पेट फूलने की समस्या को करता है दूर

इसके प्रयोग से आपके पेट की कई सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं। ये गैस के लक्षणों में आराम दिलाता है और पेट में दर्द जैसे समस्या को भी खत्म कर देता है। यदि आपको अत्यधिक उल्टियां आती हों तो इसका सेवन जरूर करें।

जीवाणुओं से करता है मुंह की रक्षा

पहाड़ी पुदीना का तेल भी अत्यधिक लाभकारी होता है। यदि आपके मुंह से स्मेल आती हो तो इसके तेल का यूज़ करने से मुंह की बदबू चली जाती है। साथ ही साथ ये बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें: पेट के रोगों के लिए फायदेमंद है पुदीना

अब जानते हैं पहाड़ी पुदीने के नुकसान

वैसे तो ये बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है और इसके कोई नुकसान सामने नहीं आए हैं। लेकिन यदि आपके लीवर में दिक्कत है तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही यदि आपके किडनी में कोई भी समस्या है तो इसके इस्तेमाल से बचें या डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही यूज़ करें।

यह भी पढ़ें: पुदीना ने आने कैसे बदली लोगों की जिंदगी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CB0MLB

No comments:

Post a Comment