Friday, 20 August 2021

Smoothie Recipes For Weight Loss In Hindi: स्वाद-स्वाद में घट जाएगा वजन

नई दिल्ली। Smoothie Recipes For Weight Loss: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के लिए स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। आज लोग खाने-पीने की चीजों के मामले में ऐसे आसान तरीके ढूंढते हैं जिन्हें बनाने में भी ज्यादा वक्त ना लगे और वह हमारे शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक हो। वजन कम करने के लिए लोग आजकल क्या कुछ नहीं करते हैं, घंटों जिम में पसीना बहाना, डाइटिंग करना, अपनी मनपसंद चीजें ना खाना, उबली हुई सब्जियां खाना आदि तरह-तरह की तरकीबें अपनाते हैं।

लेकिन आप भी उनमें से एक है जो वजन कम करना चाहते हैं साथ ही बेस्वाद खाना खाकर ऊब चुके हैं तो स्मूदी आपके आहार में एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह स्मूदी आसानी से बनने वाली, पेट भरने वाली, तथा कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर स्मूदी ना केवल आपको स्वस्थ करती है बल्कि आपकी भूख को भी मिटाती हैं। तो आइए जानते हैं आसानी से बनने वाली कुछ स्मूदी की विधियों के बारे में।

1. बैरी ब्लास्ट स्मूदी

इसे बनाने के लिए आपको आधा कब बादाम दूध, ठंडी की हुई अलग-अलग तरह की बैरी, आधा केला, चिया बीज तथा आधा कप ब्लांच किया हुआ पालक। इस स्मूदी में प्रयुक्त होने वाला बादाम दूध कम कैलोरी के लिए अच्छा विकल्प है, पालक आयरन की पूर्ति करता है, चिया बीज फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर होते हैं। साथ ही बैरी और केला आपके पेट को भरने के साथ ही भूख नियंत्रित करते हैं।

2. हरी सब्जियों युक्त स्मूदी

इस स्मूदी को बनाने के लिए एक कप बादाम दूध, आधा कप ब्लांच किया हुआ पालक, आधा एवोकाडो, एक खीरा, हेम्प सीड्स और पार्सले (अजमोद) सामग्री की आवश्यकता होगी। खीरा में ढेर सारा फाइबर होता है जो हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, पार्सले रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है तथा हेम्प सीड्स कम कैलोरी युक्त होने के साथ भूख को नियंत्रित करने और पाचन को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

3. दालचीनी सेब स्मूदी

इसे बनाने के लिए आपको आधा कप बिना मीठा बादाम दूध, आधा कप ग्रीक योगर्ट, एक सेब, आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, एक चम्मच व्हीटग्रास पाउडर। कम कैलोरी युक्त तथा फाइबर से भरपूर होने के कारण वजन घटाने के लिए सेब आदर्श फल है। साथ ही ग्रीक योगर्ट प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होता है तथा व्हीटग्रास में भी बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

4. रेड रश स्मूदी

इस प्रकार की स्मूदी बनाने के लिए हमें दो छोटी लाल में पिसी हुई हल्दी पाउडर एक कप पानी आधा कप ग्रीक योगर्ट स्ट्रॉबेरी अथवा संतरा और एक चम्मच स्पिरुलिना। स्ट्रॉबेरी और संतरा विटामिन सी युक्त होने के कारण वजन घटाने में मदद करते हैं, अलसी प्रोटीन तथा फाइबर युक्त होती है और स्पिरुलिना ऊर्जा प्रदान करता है तथा प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करता है।

5. ट्रॉपिकल स्मूदी

इस तरह की स्मूदी बनाने के लिए हमें चाहिए अनानास के कुछ टुकड़े, 200 मिलीलीटर नारियल पानी, आधा एवोकैडो, थोड़ा सा पुदीना, कुछ कद्दू के बीज, आधा कप ब्लांच की हुई केल। केल पोषण से भरपूर होने के साथ स्वाद में भी काफी अच्छा होता है। एवोकैडो पौष्टिक होने के साथ आपके पेट को भरने में सहायक होता है, कद्दू के बीज स्मूदी में एक अलग स्वाद ला सकते हैं और भोजन की पूर्ति करने में अलग भूमिका निभाते हैं। साथ ही नारियल पानी भी स्मूदी के स्वाद को बढ़ाने में एक अच्छा विकल्प होता है। और पुदीना पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है।

इस प्रकार इन स्वादिष्ट और बनने में आसान स्मूदी का सेवन करके आप बिना भूखे रहे अपने वजन को आसानी से घटा सकते हैं और पोषक तत्वों की पूर्ति भी कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CZKRGG

No comments:

Post a Comment