सेहतमंद रहने के लिए हमारे शरीर को सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। लेकिन कई बार हम कुछ पोषक तत्व हम ग्रहण नहीं कर पाते हैं। जिसका हमारे शरीर पर असर नजर आने लगता है।
यह भी पढ़ें - दौड़ने से मजबूत होती है मांसपेशियां और हड्डियां।
सर्दी जुकाम -
सर्दी जुकाम होना शरीर में प्रोटीन की कमी दर्शाता है। क्योंकि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इस कारण शरीर में इंफेक्शन का भी भय बना रहता है।
यह भी पढ़ें - शरीर में ब्लड लेवल बढ़ाते हैं यह फूड्स, रोजाना करें सेवन।
थकान होना -
शरीर में प्रोटीन की कमी होने से कमजोरी के साथ थकान महसूस होती है। अगर आप भी अपने आपको थका और कमजोर महसूस करते हैं। तो निश्चित ही आपके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती है। इस कारण आप प्रोटीन का सेवन करें।
यह भी पढ़ें - त्वचा और तंदुरुस्ती दोनों के लिए फायदेमंद है करेला, इस तरह करें सेवन।
बाल और नाखून होंगे कमजोर -
प्रोटीन की कमी से हमारे शरीर पर कई असर देखने को मिलते हैं। जिसमें बाल और नाखून भी प्रभावित होते हैं। प्रोटीन की कमी से बाल कमजोर हो जाते है। नाखून टूटने लगते हैं और त्वचा भी बेजान सी नजर आती है। अगर इस प्रकार की समस्या है। तो आप प्रोटीन युक्त पदार्थ खाएं। प्रोटीन की कमी से शरीर में सूजन भी आती है।
यह भी पढ़ें - प्रदूषण से प्रभावित हो रही है सेहत तो इस तरह रखें यह ध्यान।
प्रोटीन के स्रोत -
हमें प्रोटीन विभिन्न प्रकार की दाल और नट्स से प्राप्त हो सकता है। इसके लिए हमें चना, मटर, मूंग, उड़द, सोयाबीन, राजमा, गेहूं, मक्का आदि का सेवन करना चाहिए। मांसाहारी लोग मछली, अंडा दूध आदि से भी प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं।सोयाबीन में सबसे अधिक प्रोटीन होता है और पनीर भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jg1h4A
No comments:
Post a Comment