Thursday, 26 August 2021

Protein Based Food: यह हैं प्रोटीन बेस्ड फ़ूड, जिनका रोजाना सेवन करा जा सकता है

नई दिल्ली। Protein Based Food: प्रोटीन का सेवन सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए इसको रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। प्रोटीन का सेवन मांसपेशियों के निर्माण से लेकर ग्रोथ, हड्डियों को मजबूत रखना, टिश्यू की मरम्मत आदि में इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसलिए प्रोटीन युक्त फूड्स को खाने में जरूर शामिल करना चाहिए।

आइए जानते हैं प्रोटीन बेस्ड फूड्स के बारे में

ओट्स
ओट्स ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ये डाइजेस्ट भी आसानी से हो जाते हैं और इसको खाने से पूरे दिन आप फ्रेश फील करते हैं। ज्यादातर ओट्स का सेवन सुबह नाश्ते के दौरान किया जाता है। इसका सेवन काम्प्लेक्स कार्बोहायड्रेट का अच्छा सोर्स होता है। इसलिए अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

अंडा
अंडा जिसके फायदों के बारे में गिनना मुश्किल है।अंडा विटामिन्स, प्रोटीन्स, फैट से युक्त होता है। हमें अपने रोज के आहार में शामिल करना चाहिए। ये बालों के ग्रोथ और आंखों की रोशनी के लिए इसका सेवन जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें: जानिए क्या है एनर्जी फ़ूड,और इसको खाने के फायदे

egg benefits

मसूर की दाल
मसूर की दाल में कई प्रकार के महत्वपूर्ण तत्त्व पाए जाते हैं जैसे कि फाइबर, विटामिन, आयरन, पोटेशियम आदि। ये बॉडी के ग्रोथ से लेकर, शरीर में शुगर के लेवल को भी कंट्रोल में रखता है।

पनीर
पनीर का सेवन भी रोजाना करना चाहिए। यदि आप इसे ब्रेकफास्ट में खाते हैं तो आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। पेट भी भरा हुआ रहता है और शरीर को हर प्रकार के प्रोटीन एवं मिनरल्स भी मिल जाते हैं। इस बात को ध्यान में रखें कि कच्चे पनीर का ही सेवन करें, रोजाना इसे फ्राई करके खाने से मोटापा बढ़ सकता है। और शरीर में दिक्कतें आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें: जानिए पनीर क्यों होता है सेहत के लिए फायदेमंद

paneer

बादाम
बादाम भी आपको रोज खाना चाहिए। बादाम एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। इसका सेवन दिल की बीमारी, स्किन में ग्लो लेकर आना, शरीर में ब्लड के लेवल को काबू में रखना आदि के लिए फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें: पेट को दुरुस्त रखता है बादाम, जानिए इसके फायदे


दूध
दूध का सेवन सुबह नाश्ते में जरूर करना चाहिए। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन जैसे जरुरी तत्त्व पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

दही
दही में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। आप इसका खाने के साथ, रायता, छाछ, लस्सी आदि तरीकों से उपयोग कर सकते हैं।

आलू
आलू तो हम सबके पसंदीदा खाने में एक होता है। आलू प्रोटीन तत्वों से भरपूर होता है। रोजाना एक आलू का सेवन आपको पूरे दिन के लिए प्रोटीन दे सकता है। लेकिन ज्यादा तला-भुना आलू भी खाने से बचें क्योंकि ये कैलोरी को बढ़ा सकता है,साथ ही साथ इसके सेवन से मोटापा भी बढ़ सकता है। इसलिए उबला आलू ही ज्यादातर खाने की कोशिश करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sNBHZa

No comments:

Post a Comment