Tuesday, 17 August 2021

Mood Control : बार-बार बदलते मूड को इस तरह करें कंट्रोल, सेहत के लिए भी फायदेमंद

व्यक्ति का मूड कभी अच्छा, कभी बेकार, कभी खुशनुमा रहता है। तो कभी चिड़चिड़ा रहता है। कुछ लोगों का मूड तो पल-पल बदलता रहता है। ऐसे में उनको खुद इस समस्या के कारण परेशानी महसूस होती है और लोग भी उनके इस बदलते मिजाज के कारण परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं। तो अब यह घरेलू उपाय कीजिए।

दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि हम कुछ पल के लिए खुश होते हैं और कुछ ही पल में हमें अचानक गुस्सा, अचानक चिड़चिड़ापन और अचानक उदासी आ जाती है। इसे ही मूड स्विंग कहा जाता है। यह समस्या कई लोगों में देखी जा सकती है। जो महिलाओं में पीरियड, प्रेगनेंसी, मेनोपॉज आदि के दौरान होती है। अगर आप इसमें सुधार नहीं करते हैं। तो यह हमारे संबंधों को भी बिगड़ती है। इसका असर हमारे काम काज, दफ्तर, परफॉर्मेंस सभी को प्रभावित करते हैं। इसे दूर करने के लिए आप यह उपाय करें।

बेहतर डाइट लें-

आपको अपनी डाइट में सभी न्यूट्रिएंट्स शामिल करना चाहिए। जंक फूड का सेवन कम करना चाहिए। अधिक नमकीन और अधिक मीठा मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए। अपने आहार में फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - चेहरे पर नजर आ रहे ब्लैक हेड्स दूर करने के लिए अपनाएं यह तरीके।

एक्सरसाइज करें -

हमें स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए रोजाना योग, मेडिटेशन, एक्सरसाइज आदि करते रहना चाहिए। इससे हमारे हार्मोन संतुलित रहते हैं और हमारा मूड भी बेहतर रहता है।

यह भी पढ़ें - नंगे पैर घास पर चलने से होते हैं सेहत को यह गजब के फायदे।

भरपूर नींद लें -

हमें रोजाना 8 घंटे की नींद लेना चाहिए। इसके लिए रात को जल्दी सोएं और सुबह समय पर उठे। रात को आप लाइट ऑन करके नहीं सोए। क्योंकि इससे आपकी नींद प्रभावित होती है। आपकी नींद पूरी होगी तो आपका मूड भी काफी बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें - गैस और एसिडिटी से परेशान हो गए हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय।

पर्याप्त पानी पीएं-

आपको रोजाना कम से कम 2 लीटर पानी पीना चाहिए। क्योंकि आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा तो आप किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें - यूरिक एसिड कंट्रोल करने इन चीजों से बनाएं दूरी।

सकारात्मक सोच रखें-

आपको हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए नेगेटिविटी से बचना चाहिए और सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। सकारात्मक सोच रहने से आप खुद भी खुश रहेंगे और आप के रिलेशन भी बेहतर रहेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2W83pnr

No comments:

Post a Comment