Health Tips: प्रतिदिन दो कप क्रेनबेरी जूस यानी करौंदे का रस हृदय रोगों से सुरक्षित रख सकता है। अमेरिका में क्रेनबेरी हेल्थ रिसर्च कॉन्फ्रेंस में पेश किए गए एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है।
जर्मनी की यूनिवर्सिटी डुएस्सेलडॉर्फ के एना रॉड्रीगुएज मेटियोज के मुताबिक, करौंदे का रस फाइटोन्यूट्रिऎंट्स का भरपूर स्त्रोत होता है। शोधकर्ताओं ने 18-40 वर्ष की उम्र के दस स्वस्थ पुरूषों को लगभग दो कप मीठा करौंदे का रस दिया। करौंदे को पीसकर उसमेंथोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार किया गया। गाढ़े घोल में पॉलीफिनोल्स की मात्रा बढ़ी हुई पाई गई।
Read More: कई सामान्य बीमारियों में फायदेमंद है अशोक का पेड़, जानें कैसे करें इस्तेमाल
करौंदे का रस पीने के बाद पुरूषों की रक्त वाहिनियों में बेहतर कार्यक्षमता और बेहतर रक्त संचार पाया गया।हालांकि शोधकर्ताओं ने पाया कि रक्त वाहिनियों में सुधार मात्रा पर आधारित था। पॉलिफिनोल से भरपूर सर्वाधिक गाढ़े रस से प्रकुंचक रक्तचाप में भी सुधार देखा गया।
मेटियोज के मुताबिक, हमारा शोध संवहनी और दिल की सेहत के लिए करौंदे के पॉलिफिनोल्स से मिलने वाले लाभ को समझने के लिए आधार प्रदान करेगा। दो कप करौंदे का रस पीने पर दिल से जुड़ी संवहिनी में रक्त प्रवाह की गति में सुधार देखा गया।
Read More: सेहत के लिए गुणकारी है ग्रीन टी, जानिए इसके फायदे
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zlr9TK
No comments:
Post a Comment