Tuesday, 3 August 2021

Health Tips: बॉडी को स्लिम बनाने के लिए दही, दलिया और जूस का जरूर करें सेवन, कुछ ही दिन में दिखने लगेगा असर

Health News: यदि आप स्लिम होना चाहते हैं तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ उपाय हैं जिनसे आप स्लिम हो सकते हैं। इसके लिए आपको नाश्ते में मीठे से थोड़ी दूरी बनानी होगी। मीठी चीजें खाने से भूख बढ़ती है। इसकी बजाय नमकीन दलिया खाएंगे तो भूख देर से लगेगी।

Read More: देश की एक तिहाई आबादी में कोरोना एंटीबॉडी, जानें सभी राज्यों का हाल

स्लिम होने के लिए बिना दूध की चाय बेहतर विकल्प हो सकती है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि चाय में थियाफ्लेविंस और थिया रुबिगिन्स तत्व होते हैं, जो आपका वजन कम करने में सहायता करते हैं, कॉलेस्ट्रोल भी कम करते हैं। खाने को आप जितना चबाकर खाएंगे उतना ही रसीला और पाचक होगा।

Read More: लोहे के बर्तन में पका हुआ खाना खाने से शरीर में नहीं होगी आयरन की कमी

जूस नहीं फ्रूटअमरीकन जरनल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन के अनुसार फ्रूट जूस की जगह फ्रूट खाकर अपना वजन कम कर सकते हैं। डाइट में दही का प्रयोग स्लिम बनने में आपकी मदद कर सकता है। इंटरनेशनल जरनल ऑफ ओबेसिटी के अनुसार ज्यादा दही खाने से वजन तेजी से घटता है या कम बढ़ता है।

Read More: कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करने से पहले जरूर जान लें ये ख़ास बातें, नहीं त्वचा हो सकती है खराब



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37jsH4c

No comments:

Post a Comment