गुड़ आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें वे सभी पोषक तत्व होते हैं। जो आपको सर्दी -जुकाम और खांसी से बचाते हैं। गुड़ आपकी इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। गुड़ का उपयोग करने से आपको थकान नहीं होती है और आपकी त्वचा में भी निखार आता है। जानिए गुड़ के फायदे...
दरअसल, गुड़ में विटामिन ए, विटामिन बी, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि तत्व पाए जाते हैं। इसी के साथ विभिन्न प्रकार के मिनरल्स और विटामिन होते हैं। जो आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह शरीर को अंदर से भी साफ करने में मदद कर करते हैं। जिससे त्वचा में भी निखार आता है। गुड़ का सेवन शक्कर की जगह भी कर सकते हैं। यह आपकी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद है।
चेहरे से हटेंगे दाग धब्बे-
चेहरे पर नजर आने वाले दाग धब्बों को दूर करने के लिए आप एक चम्मच गुड़, एक चम्मच टमाटर का रस, नींबू का रस और एक चुटकी हल्दी इन सभी को मिक्स कर ले और अपने चेहरे पर लगाएं। इसे करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को धो लें। इससे आपके चेहरे पर नजर आने वाले दाग धब्बे भी दूर होंगे और झाइयां भी मिटेगी।
झुर्रियां करेगा दूर -
आप एक चम्मच गुड़, एक छोटी चम्मच अंगूर का रस, एक चुटकी हल्दी, थोड़ा सा गुलाब जल को मिलाकर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सामान्य पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर झुर्रियां नहीं नजर आएगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3D291R3
No comments:
Post a Comment