Wednesday, 4 August 2021

Health Tips : चेहरे से पता चलता है सेहत का राज, इन लक्षणों को नहीं करें नजर अंदाज

हमारा चेहरा हमारी सेहत का राज उगलता है। यानी अगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या है। तो उसके लक्षण चेहरे पर नजर आ जाते हैं। अगर आपके चेहरे पर इस प्रकार के कोई लक्षण नजर आते हैं। तो आप तुरंत अलर्ट हो जाएं और अपनी सेहत का ध्यान रखें। ताकि आपको किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें - इन सब्जियों का सेवन करने से शरीर में नहीं होगी खून की कमी।

चेहरा पीला पड़ना-

चेहरा पीला पड़ना दरअसल पीलिया का लक्षण होता है। क्योंकि पीलिया होने पर शरीर के अपशिष्ट पदार्थ जमा होते हैं और लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने के कारण आंखें और चेहरा पीला नजर आता है। इसलिए आंखें, चेहरा और नाखून पीले नजर आने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।

यह भी पढ़ें - झूला झूलना बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की सेहत के लिए फायदेमंद।

बालों के झड़ने की समस्या-

अगर समय से पहले आपके बाल झड़ रहे हैं। आपकी भौंहें सफेद या कमजोर हो रही है। तो यह शरीर में कमजोरी और इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने का भी असर होता है। कई बार शरीर में पानी की कमी होने के कारण भी यह समस्या होती है।ऐसा नजर आने पर चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें - इन खाद्य पदार्थों के साथ नींबू का सेवन नुकसानदायक।

आंखों में सूजन आना-

वैसे तो भरपूर नींद हो जाने पर आंखों में किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है। लेकिन अगर आंखें सूज रही है। तो यह कई प्रकार की समस्याओं की ओर इशारा करती है। कई बार नमक का अधिक सेवन, हार्मोनल बदलाव, गर्मी या फिर कंप्यूटर लैपटॉप के अधिक उपयोग के कारण भी ऐसी समस्या हो जाती है।

यह भी पढ़ें - खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए नहीं फायदेमंद।

होंठ फटना-

शरीर में पानी की कमी होने से होंठ फटने और सूखने लगते हैं। इसके लिए आप नारियल का तेल या पेट्रोलियम जेली का उपयोग कर सकते हैं और उसी के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पिए तो यह समस्या नहीं होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jm5Uu0

No comments:

Post a Comment