Friday, 6 August 2021

Health tips : मानसून में सेहतमंद रहने के लिए जरूर करें इन फलों का सेवन

बारिश के मौसम में स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए आपको अपनी डाइट में पौष्टिक आहार के साथ कुछ फ़लों को भी शामिल करना चाहिए। क्योंकि यह मौसम अन्य मौसमों की अपेक्षा काफी ध्यान देने वाला होता है। ऐसे में इस मौसम में शरीर पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें - इन सब्जियों का सेवन करने से शरीर में नहीं होगी खून की कमी।

रोजाना खाए सेब-

हमें रोजाना एक सेबफल खाना चाहिए। क्योंकि यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।चिकित्सक भी रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में डाइटरी फाइबर होते हैं। जिससे पाचन तंत्र मजबूत रहता है। बारिश के मौसम में इसे खाने से भी अधिक फायदा होता है।

यह भी पढ़ें - झूला झूलना बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की सेहत के लिए फायदेमंद।

अनार खाए -

अनार ऐसा फल है। जिसे आप किसी भी सीजन में खा सकते हैं। बारिश के मौसम में अनार काफी मात्रा में आता है। रोजाना अनार का सेवन करने से हमारे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। हमारा इम्यूनिटी सिस्टम भी स्ट्रांग होता है। क्योंकि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें - इन खाद्य पदार्थों के साथ नींबू का सेवन नुकसानदायक।

आलूबुखारा खाएं -

आलू बुखारे का सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी, विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इससे हमारी इम्यूनिटी भी बढ़ती है और बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस होता है।

यह भी पढ़ें - खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए नहीं फायदेमंद।

पपीते का सेवन करें-

अमरूद में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और इंजन होता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है यह काफी हल्का और सुपाच्य फल है। इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। यह पाचन तंत्र को भी स्ट्रांग करता है।

इस प्रकार उक्त फलों का सेवन बारिश के मौसम में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि सभी आपके पाचन तंत्र को स्ट्रांग करने के साथ आपको तंदुरुस्त रखने में मदद करते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rZJK4U

No comments:

Post a Comment