Tuesday, 17 August 2021

Health tips : नंगे पैर घास पर चलने से सेहत को होते हैं यह गजब के फायदे

वैसे तो वाकिंग करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन सुबह-सुबह नंगे पैर घास पर चलना सेहत के लिए गजब का फायदेमंद होता है। इससे आपके दिमाग को भी सुकून मिलता है और तनाव भी दूर होता है।

दरअसल, नंगे पैर घास पर चलने से शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाले दर्द से भी निजात मिलती है और हमारा दिल दिमाग भी शांत रहता है। तो आइए जानते हैं, सुबह-सुबह नंगे पैर घास पर चलने से क्या फायदे होते हैं।

अच्छी नींद आएगी-

जिन लोगों को नींद नहीं आने की समस्या है या अनिद्रा की शिकायत है। उन्हें सुबह सुबह हरी घास पर नंगे पैर चलना चाहिए। पार्क में हरी घास पर चलना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए आपको रोजाना कम से कम आधे घंटे नंगे पैर चलना चाहिए।

यह भी पढ़ें - गैस और एसिडिटी से परेशान हो गए हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय.

हड्डियों के लिए फायदेमंद -

सुबह सुबह की धूप में अगर आप किसी गार्डन में जाकर घास पर चलते हैं। तो आपके शरीर में विटामिन डी की पूर्ति होती है। इससे आपकी हड्डियां भी मजबूत होती है। विटामिन डी एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें - यूरिक एसिड कंट्रोल करने इन चीजों से बनाएं दूरी, करें यह उपाय.

तनाव से मिलेगी मुक्ति-

पार्क में हरी घास पर टहलने से व्यक्ति के दिमाग को भी कई प्रकार के फायदे होते हैं। अगर आप नंगे पैर घास पर चलते हैं। तो आपकी मानसिक स्थिति ठीक होती है और तनाव दूर होता है।

यह भी पढ़ें - शरीर के लिए बहुत जरूरी है जिंक, इन चीजों से होगी पूर्ति.

ह्रदय और आंख के लिए भी फायदा-

अगर आप नंगे पैर घास पर चलते हैं। तो यह आपके हृदय और आंखों के लिए भी फायदेमंद है। सुबह सुबह हरी घास पर चलने से यह शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है और शरीर के सभी अंग ठीक से काम करते हैं। जिससे आपका ह्रदय भी सेहतमंद रहता है। इसी प्रकार नंगे पैर चलने से हमारे पैर के दूसरे और तीसरे अंगूठे पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है। जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए नंगे पैर घास पर चलने से आंखों की दृष्टि में भी सुधार होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CWE8gA

No comments:

Post a Comment