आपको हमेशा स्वस्थ रहने के लिए अपनी लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव करना होगा। इससे आप कई बीमारियों से दूर भी रहेंगे और आप हमेशा फिट रहेंगे। इसके लिए आपको अलग से कुछ मेहनत भी नहीं करनी है। केवल अपनी दिनचर्या में थोड़ा सुधार करना होगा।
यह भी पढ़ें - शरीर में इस कारण से बढ़ता है कोलेस्ट्रोल, कंट्रोल करने के लिए करें ये उपाय।
सुबह जल्दी उठे-
सेहतमंद रहने के लिए हमेशा जल्दी उठने की आदत डालनी होगी। क्योंकि सुबह के वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है। अगर आप रोजाना सुबह उठकर टहलने जाते हैं। तो इससे आपको भरपूर और ताजा ऑक्सीजन मिलती है।
यह भी पढ़ें - मस्तिष्क, मांसपेशियां और स्वास्थ्य के लिए जरूरी है विटामिन B12।
वर्कआउट करें -
आप सुबह उठने के बाद भी अगर टीवी देखने या मोबाइल देखने में लग जाते हैं। तो आपका सुबह जल्दी उठने का फायदा नहीं है। आप सुबह जल्दी उठें और उठकर एक्सरसाइज करें। वर्कआउट करें। इससे आपका स्टेमिना बढ़ेगा और आपकी एनर्जी बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें - डाइट में करें इन चीजों को शामिल लंबी उम्र तक मजबूत रहेंगे बाल।
पौष्टिक नाश्ता करें -
सुबह अपने शरीर को एनर्जी देने के लिए आपको पौष्टिक नाश्ता करना चाहिए। नाश्ता अच्छे से करें। क्योंकि इससे आपको दिनभर एनर्जी मिलती है।
यह भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए आहार कम करना नहीं जरूरी, अपनाएं यह तरीका।
बाहर की चीजें कम खाएं-
हमेशा स्वस्थ रहने के लिए आपको बाहर की चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए। क्योंकि बाहर की चीजेें अधिकतर तली गली होती है। इससे आप का पाचन तंत्र भी गड़बड़ होता है। और आप बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं।इसलिए जहां तक हो सके घर का भोजन करें।
सोने से 2 घंटे पहले खाएं खाना-
हमेशा स्वस्थ रहने के लिए यह नियम बना लें कि रात का भोजन सोने से 2 घंटे पहले कर लें। ताकि भोजन समय से पच भी जाएगा और आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
8 घंटे जरूर सोएं-
आप अपनी नींद पूरी करें। इसके लिए रोजाना कम से कम 8 घंटे सोना जरूरी है। सुबह जल्दी उठना है, तो रात को समय से सो जाएं। ताकि सुबह उठने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।और आपकी नींद भी पूरी हो जाए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xOKiLV
No comments:
Post a Comment