प्रकृति के नियम के अनुसार कुछ चीजों का कच्चा सेवन भी किया जा सकता है। तो कुछ चीजों को पका कर ही खा सकते हैं। कुछ चीजें ऐसी होती है। जो दोनों तरह से खाई तो जा सकती है। लेकिन उन्हें कच्चा खाना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। तो आइए जानते हैं, वह कौन सी चीजें हैं । जिनका कच्चा सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद नहीं है।
दरअसल, कुछ चीजें कच्ची खाने से हमारे शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं। जिनकी वजह से कई प्रकार की समस्याएं होती है। इसलिए हमें चाहिए कि जब भी इन चीजों का सेवन करें। उन्हें पका कर या सेक कर खाएं। ताकि उससे हमारे शरीर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो और वह आसानी से पच भी जाए।
यह भी पढ़ें -सफेद कद्दू सेहत के लिए होता है बहुत फायदेमंद, जाने इसके फायदे.
कच्चा दूध-
कच्चे दूध का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। क्योंकि इसमें हानिकारक बैक्टीरिया और कीटाणु होते हैं। जो व्यक्ति को बीमार भी कर सकते हैं। इसके कारण शरीर में संक्रमण भी पैदा हो सकता है। इसलिए आप कच्चे दूध का सेवन नहीं करें। दूध को हमेशा उबालकर और गर्म कर कर ही पीएं।
यह भी पढ़ें - कान का मैल निकालना है तो अपनाएं यह घरेलू नुस्खे.
कच्चा अंडा -
अंडे का सेवन भी कच्चा नहीं करना चाहिए। क्योंकि कच्चा अंडा खाने से सालमोनेला इंफेक्शन का खतरा रहता है। अंडा कच्चा खाने से मतली और उल्टी का भी भय रहता है।
यह भी पढ़ें - इस कारण होती है कब्ज की समस्या, निजात पाने के लिए करें यह उपाय.
बादाम-
बादाम वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फेट होता है। लेकिन इसका कच्चा सेवन सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। बादाम में नेचुरल सायनाइड भी होता है। इसलिए आप इसे या तो भिगोकर खाएं या सेक कर खाएं।
यह भी पढ़ें - एक जगह पर घंटों तक बैठे रहने से सेहत के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है प्रभाव.
आटा-
कच्चा आटा खाने से भी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। अगर कुकीज का आटा हो तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। क्योंकि इसमें कच्चा अंडा होता है। इसलिए आपको आटा भी रोटी बनाकर या सेककर ही खाना चाहिए।
काजू -
काजू शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, यह अपनी बॉडी से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। दिल के दौरे के खतरे को भी कम करता है। लेकिन कच्चे काजू का सेवन भी फायदेमंद नहीं होता है।
टमाटर -
कच्चे टमाटर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। क्योंकि कच्चे टमाटर की अपेक्षा पके हुए टमाटर उम्र में ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। क्योंकि टमाटर की खेती कीटनाशक अवशेषों के साथ होती है। इसलिए टमाटर को पहले धोए फिर इन्हें खाना चाहिए।
आलू -
आलू में पर्याप्त मात्रा में एंटीन्यूट्रिएंट्स होते हैं। आलू को पका कर खाने से आलू में लेक्टिन कम हो जाता है। इसलिए आलू को हमेशा पकाकर सेवन करना चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iL6HWa
No comments:
Post a Comment