Friday, 6 August 2021

Health tips : 30 साल पार हो गई है उम्र तो आहार में शामिल करें यह फूड्स, नहीं आएगी शरीर में कमजोरी

30 साल की उम्र का पड़ाव पार करने के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती है। ऐसे में उन्हें अपने आहार में कुछ पौष्टिक चीजों को शामिल करना होगा। ताकि उन्हें हड्डियों से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। क्योंकि अधिकतर महिलाओं को जोड़ों के दर्द, बैक पेन आदि समस्याएं घेर लेती है।

यह भी पढ़ें - यह बीमारियां हैं तो नहीं करें अमरूद का सेवन, स्वास्थ्य के लिए नहीं फायदेमंद।

इन चीजों का करें सेवन-

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए आहार में डेयरी प्रोडक्ट को शामिल करना चाहिए। जिसमें दूध, दही, पनीर आदि ले सकते हैं। इनमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी होता है। जिससे हड्डियां भी मजबूत होती है और आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है।

यह भी पढ़ें - मानसून में सेहतमंद रहने के लिए जरूर करें इन फलों का सेवन।

अंडे का सेवन करें -

अंडे का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपको कमजोरी भी महसूस नहीं होगी और पर्याप्त एनर्जी मिलेगी।इससे हड्डियां भी मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें - तनाव से बचने के लिए रुटीन में शामिल करें यह आसान टिप्स।

सालमन फिश का सेवन करें -

सालमन का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सालमन फिश लोग बड़े शौक से खाते हैं। इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें - हमेशा फिट एंड फाइन रहने के लिए दिनचर्या में शामिल करें यह टिप्स।

इन अनाज का सेवन करें-

शरीर को मजबूत बनाने के लिए आप साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं। इसमें बाजरा, गेहूं ,ज्वार, ब्राउन राइस आदि खाएं। इससे हड्डियां मजबूत होने के साथ ही इम्युनिटी भी स्ट्रांग होती है।

आंवले का सेवन करें -

आंवले का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन डी, विटामिन सी सहित अन्य पोषक तत्व होते हैं। रोजाना एक आंवला खाने से भी आप को विभिन्न प्रकार की समस्या से निजात मिलेगी। अगर आप आंवला नहीं खा सकते हैं। तो आप आंवला कैंडी, आचार या मुरब्बे का सेवन भी कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2X1xYvk

No comments:

Post a Comment