Tuesday, 24 August 2021

Health Tips : सेहत के लिए जरूरी है ओमेगा 3 फैटी एसिड, इन फूड्स से करें प्राप्त

ओमेगा 3 फैटी एसिड हमारे फेफड़ों को मजबूत करता है। यह शरीर में आने वाली सूजन को दूर करता है। हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसलिए हमें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं, किन फूड्स से आप ओमेगा 3 फैटी एसिड प्राप्त कर सकते हैं।

अलसी और चिया-

ओमेगा 3 फैटी एसिड के लिए आप अलसी और चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इनके बीजों में पर्याप्त मात्रा में फैटी एसिड होता है। इसमें मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर भी होते हैं। जो आपको उच्च कोलेस्ट्रॉल से लड़ने में सहायता करते हैं। यह आपको फ्री रेडिकल से भी बचाता है।

यह भी पढ़ें - जूस बनाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, सेहत के लिए रहेगा फायदेमंद.

अखरोट का सेवन करें -

अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से आपका ह्रदय स्वस्थ रहता है। यह आपकी भूख को भी कम करता है और मोनोअनसैचुरेटेड फेट भी प्रदान करता है। जिससे ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा।

यह भी पढ़ें - रोजाना चार दाने काली मिर्च का सेवन आपको रखेगा सेहतमंद.

सोयाबीन का सेवन करें -

सोयाबीन का सेवन भी आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। यह प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है। सोयाबीन का सेवन ह्रदय रोग के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है और हड्डियों के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है।

यह भी पढ़ें - दिमाग और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है यह योगासन.

ब्रसेल्स स्प्राउट्स का सेवन करें-

ब्रसेल्स स्प्राउट्स में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इसमें विटामिन के साथ विटामिन सी और के दोनों होता है। जो हृदय रोगों के जोखिम को भी कम करता है। इसलिए इसका सेवन भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sGbewF

No comments:

Post a Comment