Health News: पिस्ता मेवों में अलग स्थान रखता है। यह विटामिन एवं अन्य पोषक तत्वों से भरपूर है। स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद है। पिस्ते की कतरन का उपयोग मिठाई की शोभा बढ़ाने में, खीर में, लस्सी, कुकीज और बिस्किट में किया जाता है। यह प्रोटीन, खनिज और फाइबर से भरपूर होते हैं। पिस्ता मीठा, नमकीन मिलता है। आज अनसॉल्टेड पिस्ता भी मिलता है, जो ज्यादा फायदा करता है।
पिस्ते के फायदे: पिस्ता विटामिन बी 6 का प्रमुख स्त्रोत है, जिससे यह कैंसर से बचाने में मदद करता है। यह मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाकर दिल को मजबूत करता है। यह वजन कम करने में सहायक है और आंखों की रोशनी बढ़ाता है। डायबिटीज के रोगियों को पिस्ता खाना चाहिए।
पिस्ते का तेल : पिस्ते का तेल सौंदर्य की दृष्टि से बहुत अच्छा है। यह झुर्रियों को साफ करता है। इसके तेल की मालिश से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। पिस्ता खाने से त्वचा में कसावट आती है।
Read More: बाल और त्वचा को चमकाने के लिए इन चीजों का करें सेवन
सावधानियां: हर रोज आठ से 10 पिस्ते से अधिक का सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक पिस्ता खाने से पेट दर्द, सूजन आदि समस्या हो सकती है। पिस्ता हमेशा एयरटाइट बॉक्स में बंद करके फ्रिज में रखें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iZczez
No comments:
Post a Comment