नई दिल्ली। Health Benefit Of Coconut Water: देशभर में पड़ने वाली भयंकर गर्मी से परेशान लोग, शरीर का तापमान ठीक रखने के लिए कई प्रकार के शीतल पेय पदार्थ पीते हैं। इन शीतल पेयों में से एक हैं नारियल पानी। पिछले कुछ वर्षों में नारियल की डिमांड काफी बढ़ी है जिसके चलते नारियल ट्रेंडी ब्रेवरेज बन गया हैं। प्राकृतिक शीतल पेय पदार्थ होने की वजह से नारियल पानी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता हैं। नारियल में की प्रकार कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स और मिनरल्स होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आपको बताते हैं नारियल पानी पीने से सेहत पर पड़ने वाले फायदों के बारे मेंः
1. न्यूट्रिएंट्स से भरपूर
नारियल को पूरी तरह पकने में तकरीबन 10 महीने का वक्त लगता हैं। पानी 6-7 महीने के अधपके नारियल में होता है। इस नारियल में लगभग आधे से एक कप पानी होता है। इस पानी में पोषक तत्वों की मात्रा भरपूर रहती है। कार्ब्स से लेकर कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम तक के न्यूट्रिएंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।
Read more:- Myths And Facts About Tea: जानिए चाय से जुड़ी इन अफवाहों के बारे में?
2. किडनी स्टोन रोकने में मददगार
नारियल पानी में पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और नारियल पानी किडनी के लिए भी फायदेमंद साबित हुआ है। गौरतलब है कि पथरी रोकने के लिए अधिक मात्रा में पेय पदार्थ पीने की सलाह दी जाती है। एक स्टडी के मुताबिक नारियल पानी क्रिस्टल को किडनी या यूरिन के अन्य भागों में चिपके रहने से रोकता है।
3. डायबिटीज में है फायदेमंद
नारियल पानी ब्लड में शुगर लेवल कम करने में सहायक है। एक स्टडी के मुताबिक नारियल पानी में एल-आर्जिनिन (L-Arginine) पाया जाता हैं जो खून में शुगर की मात्रा को कम करता है। साथ ही नारियल पानी A1c हीमोग्लोबिन लेवल को भी कम करता है। जिसकी ज्यादा मात्रा ब्लड में शुगर लेवल बढ़ा देती है।
Read more :-Diabetes Ko Kaise Control Kare: घरेलू नुस्खे अपनाकर भी रख सकते हैं डायबिटीज नियंत्रण में
4. हार्ट के लिए है फायदेमंद
चूहों पर की गई एक स्टडी के मुताबिक नारियल पानी के सेवन से ह्रदय में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड की मात्रा में कमी के साथ ही लीवर फैट में भी कमी देखी गई। आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का हाइ लेवल हार्ट के लिए खतरनाक होता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kfXm8i
No comments:
Post a Comment