Saturday, 7 August 2021

Hair Tips : बालों का प्राकृतिक रंग बचाने के लिए करें यह घरेलू उपाय

पोषक तत्वों का अभाव, कमजोरी, तनाव आदि कारणों से बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। जिससे आपकी सुंदरता भी प्रभावित होती है। समय से पहले बाल सफेद होने पर आपको विभिन्न प्रकार के कलर का उपयोग भी करना पड़ता है। जो सेहत के लिए भी फायदेमंद नहीं होता है। ऐसे में आप अपने बालों का प्राकृतिक रंग बचाने के लिए कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।

दरअसल, हर कोई यही चाहता है कि उनके बाल हमेशा काले और घने रहे। लेकिन समय के साथ बालों के रंग और संख्या में भी कमी होती है। क्योंकि शरीर में बनने वाला मेलनिन बनना बंद हो जाता है। इस कारण बाल समय से पहले सफेद हो जाते हैं। अगर आपके बालों में भी इसी प्रकार की समस्या आ रही है। तो आप भी कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - आंखें लाल होती है तो घर में करें यह उपाय, निश्चित मिलेगा मिनटों में आराम।

आंवले का उपयोग करें -

बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने के लिए आप आंवला और गुड़हल के फूलों का उपयोग करें। आप आंवला, गुड़हल और तिल तीनों को मिलाकर मिक्सर में पीस कर पेस्ट बना लें। इसमें नारियल के तेल की कुछ बूंदें डालकर बालों की जड़ों में मसाज करें। ऐसा कुछ ही दिन करने से आपको बालों में काफी आराम दिखेगा। बालों का झड़ना भी बंद होगा और सफेद भी कम होने लगेंगे।

यह भी पढ़ें - चने का बेसन होता है पोषक तत्वों से भरपूर, जाने इसके फायदे।

प्याज का रस लगाएं-

प्याज का रस बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप प्याज के छोटे टुकड़े कर कर उसे मिक्सर में पीस लें और उसे एक कपड़े में डालकर निचोड़े।जिससे उसका रस निकल जाएगा। इसे बालों की जड़ों में लगाएं। सप्ताह में दो से तीन बार ऐसा करने से आपको बालों का झड़ना बंद होगा और बाल सफेद होने से बचेंगे।

यह भी पढ़ें - तुलसी का काढ़ा सेहत के लिए फायदेमंद, दूर होगी कई बीमारियां।

मेहंदी का उपयोग करें -

बालों का प्राकृतिक कलर बनाए रखने के लिए आप मेहंदी और मेथी को मिलाकर पीस लें और इसमें उपयुक्त पानी डालकर पेस्ट बनाएं। इसके बाद इसमें बटर मिल्क और नारियल का तेल मिला ले। इस मिश्रण को बालों में लगा कर अच्छे से मसाज करने से बहुत फायदा होगा।

यह भी पढ़ें- मानसून में सेहतमंद रहने के लिए जरूर करें इन फलों का सेवन।

पौष्टिक आहार का सेवन करें-

बालों को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए आपको कुछ पौष्टिक आहार का भी सेवन करना होगा। जिससे आपके बाल समय से पहले सफेद नहीं हो और घने व मजबूत रहे। इसलिए अपने आहार में पौष्टिकता का ध्यान रखें। किसी भी कलर वाले तेल को लगाने की अपेक्षा नारियल तेल या बादाम का तेल लगाएं। जिससे बहुत फायदा होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CpLEAh

No comments:

Post a Comment