अगर आप वजन कम करने के लिए डाइटिंग कर रहे हैं। तो कॉर्नफ्लेक्स को डाइट में शामिल करना सबसे बेहतरीन उपाय है। यह आपके शरीर को सभी पोषक तत्व भी देगा और आपका वजन भी कम करेगा। क्योंकि इसमें विभिन्न प्रकार के खनिज, विटामिन, फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट रहते हैं।
दरअसल, कॉर्नफ्लेक्स ऐसा खाद्य पदार्थ है। जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। आप अगर वजन कम करने के लिए डाइटिंग कर रहे हैं। तो यह आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। क्योंकि इससे आपका पेट भी भरा रहेगा और आपको अधिक कैलोरी नहीं मिलने के कारण इससे आपका वजन भी कम होगा। यह विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
वजन घटाने में मददगार-
वजन घटाने के लिए आप कोर्नफ्लेक्स का उपयोग कर सकते हैं। आप रोजाना सुबह दूध के साथ एक कटोरी कॉर्नफ्लेक्स का सेवन करे। इसमें शक्कर डालने से भी बचें। इसमें आप ताजा फलों को भी शामिल कर सकते हैं। इसमें बादाम, पिस्ता आदि भी डाल सकते हैं। इससे आपका पेट काफी देर तक भरा रहेगा। जिससे आप अतिरिक्त खाने से बच जाएंगे।
यह भी पढ़ें - आंख खुलते ही चेहरे पर नजर आती है सूजन तो यह करें उपाय।
पाचन तंत्र के लिए बेहतर-
कॉर्नफ्लेक्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इस कारण यह आपका पाचन तंत्र बेहतर रखने में मदद करता है। इस का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएं भी नहीं होती है। यह कब्ज, एसिडिटी आदि समस्याओं को भी दूर करता है।
यह भी पढ़ें - प्राकृतिक ग्लो चाहिए तो अनानास का इस तरह करें उपयोग।
कोलेस्ट्रोल रहता है कम-
अन्य भोजन की अपेक्षा कॉर्नफ्लेक्स में कोलेस्ट्रोल कम होता है। जो लोग ह्रदय रोग से पीड़ित है। उन्हें कॉर्नफ्लेक्स और दूध का सेवन करना चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल नहीं बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें - चेहरे से मृत त्वचा को हटाने के लिए अपनाएं ये उपाय।
प्रोटीन से भरपूर-
कॉर्नफ्लेक्स प्रोटीन से भरपूर होता है। इसका दूध के साथ सेवन करने से आप पूरे दिन एक्टिव रहते हैं। क्योंकि दूध में भी कैल्शियम होता है और वह भी शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसलिए आप दूध कॉर्नफ्लेक्स का सेवन करेंगे। तो आपके शरीर में प्रोटीन भी आएगा और आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें - करेले का जूस आपकी त्वचा और सेहत के लिए फायदेमंद।
आंखों के लिए फायदेमंद-
कॉर्नफ्लेक्स में विटामिन ए, विटामिन B12, विटामिन बी, ल्यूटिन आदि अन्य पोषक तत्व होते हैं। जो आंखों के लिए भी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी भी दूर होती है। क्योंकि यह आयरन से भरपूर होता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mi5Oa1
No comments:
Post a Comment