Wednesday, 11 August 2021

Coffee : काफी का अधिक सेवन सेहत के लिए नहीं फायदेमंद, जानिए क्या है कारण

कुछ लोगों की आदत कॉफी पीने की होती है। तो कुछ लोगों की आदत चाय पीने की रहती है। वहीं कुछ लोग सिरदर्द, थकान आदि समस्या होने पर कॉफी का सेवन करते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि काफी का सेवन सीमित मात्रा में ही ठीक है। अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

दरअसल, काफी में कई पोषक तत्व होते हैं। जो शरीर में स्फूर्ति का एहसास कराते हैं। अगर आप सीमित मात्रा में काफी पीते हैं। तो यह आपके शरीर के लिए ठीक है। लेकिन अगर आप हद से ज्यादा काफी पीते हैं। तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है। क्योंकि इससे डिमेंशिया का भय बन जाता है। जानकारी के अनुसार अगर आप एक दिन में 6 कप से अधिक कॉफी का सेवन करते हैं। तो आपको डिमेंशिया जैसी मानसिक बीमारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें - सलाद और जूस के रूप में करें गाजर का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद.

नींद के लिए नुकसानदायक-

काफी का सेवन करने से शरीर की सुस्ती दूर होती है। क्योंकि यह आपको अधिक समय तक जगाये रखती है। यह आपको सावधान रखती है। अगर आप कोई काम कर रहे हैं। तो यह आपका ध्यान लगाने में भी मदद करती है।।लेकिन इसमें कैफीन होता है। जिसका अधिक सेवन सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। रात में इसका सेवन करने से आपको नींद नहीं आएगी और आपके स्लीपिंग पैटर्न भी खराब होंगे।

यह भी पढ़ें - घी में होते हैं कई प्रकार के विटामिन, लेकिन अधिक खाना नुकसानदायक.

शरीर पर बढ़ता प्रभाव-

काफी का सेवन करने से शरीर के सभी अंगों पर प्रभाव पड़ता है। क्योंकि इसके सेवन से गैस्ट्रिक हार्मोन रिलीज होते हैं। जो कोलन की एक्टिविटी को बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप अधिक काफी पीते हैं। तो आपका पेट भी खराब हो सकता है।

यह भी पढ़ें -भूख नहीं लगती है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय.

बीपी वालों के लिए नहीं फायदेमंद -

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है। उन लोगों को काफी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अधिक काफी पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ये हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है। इस वजह से हार्ट में ब्लड का फ्लो कम हो सकता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए अगर आप काफी के सेवन से बचेंगे तो बहुत फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें - नाशपाती में होते हैं पर्याप्त मात्रा में विटामिन और प्रोटीन, सेहत के लिए इस तरह फायदेमंद.

पीने के बाद होती है और भी थकान-

कॉफी पीने से कुछ देर के लिए आपको एनर्जी मिलती है और आपके थकान कम महसूस होती है। इस दौरान आप काफी काम करते हैं और देखते हैं कि बाद में आपको इससे अधिक थकान होती है। आप में आलस नजर आते हैं। इसलिए काफी का सेवन करने से बचना चाहिए या कम करना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fY56uB

No comments:

Post a Comment