नई दिल्ली। Coconut Water Side Effects in Hindi: भारत क्या पूरे विश्व में नारियल पानी को लोग बड़े चाव से पीते हैं। इसका स्वाद इतना टेस्टी होता है कि बार-बार पीने का मन करता है। भारत में नारियल अधिकतर तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक जैसी जगह पाया जाता है। ये शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें फैट भी कम पाया जाता है और साथ ही साथ कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा नहीं होती है। नारियल पानी में बहुत सारे मिनरल्स, विटामिन्स पाए जाते हैं जो हमारे आंखों, बाल, स्किन आदि के लिए अच्छा होता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट भी पाया जाता है जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। इसके फायदे तो अनगिनत है जिनके बारे सभी जानते हैं। पर क्या आपको इससे होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में भी पता हैः
1. यदि हम रोज ताजे नारियल पानी का सेवन करें तो ये शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। वहीं, अगर हम रखे हुए नारियल पानी की पिएंगे तो इसके सारे तत्व या जरूरी पोषक एक दिन के अंदर ही समाप्त हो जाते हैं। इसके पीने का कोई फायदा नहीं होता है।
यह भी पढ़ें: जानें नारियल पानी से होने वाले कुछ महत्वपूर्ण फायदों के बारे में
2. हम में से बहुत लोग इस बात को नहीं जानते हैं कि नारियल पानी (Coconut water) में सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है। एक्सरसाइज, वाक, या व्यायाम करने के बाद बहुत से व्यक्ति इसका सेवन करते हैं जो कि गलत है। आप सादे पानी का यूज़ करें कोई भी व्यायाम के बाद क्योंकि पसीने के निकलने के बाद सोडियम की जरूरत शरीर को अधिक होती है। जो कि नारियल पानी पूरी नहीं कर पाता है।
3. यदि आप किसी भी प्रकार का ऑपरेशन या सर्जरी कराने जा रहें हो तो नारियल पानी का सेवन को कुछ समय के लिए बंद कर दें। वरना रक्तचाप नियंत्रण में प्रॉब्लेम्स आ सकती है।
4. नारियल पानी कुछ लोगों को सूट नहीं करता है। इसके सेवन से बहुत से लोगों को कई बार पेट में सूजन या समस्या आ जाती है।
यह भी पढ़ें: नारियल पानी पीने के 10 फायदे
5. कभी-कभी इसके अधिक सेवन से आपको एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में इसका उपयोग को आप कम कर सकते हैं।
6. यदि आपके गुर्दे में समस्या रहती है तो एक बार जरूर किसी डॉक्टर से पूछ कर ही नारियल पानी का सेवन करें।
7. यदि बॉडी में नारियल पानी ज्यादा हो जाए तो पेट की समस्या पैदा कर सकता है। या इसके अत्यधिक सेवन से आपको दस्त भी हो सकता है। तो ठीक मात्रा में ही इसका सेवन करें।
कब कर सकते हैं नारियल पानी का सेवन
आप सुबह या शाम कभी भी इसका सेवन कर सकते हैं। यदि आप सुबह खाली पेट इसका सेवन करेंगे तो ये आपको बहुत फायदा पहुंचाएगा। शरीर से सुस्ती को दूर कर देगा और आप पूरे तरोताजा महसूस करोगे।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से लड़ने में कैसे मदद करता है नारियल के पानी का सेवन
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Coj56l
No comments:
Post a Comment