Thursday, 19 August 2021

सुबह उठने के बाद यदि आपको भी थकान महसूस होती है तो हो सकती है विटामिन B 12 की कमी

नई दिल्ली। कई बार ऐसा होता है कि हम प्रॉपर नींद तो लेते हैं, लेकिन फिर भी थका हुआ महसूस करते हैं। शारीरिक रूप से थकी होने पर हम काम में अच्छे से फोकस भी नहीं कर पाते हैं। बॉडी पेन, कमजोरी,चककर आना या स्किन का कलर पीला पड़ जाना। ये सारे विटामिन B12 की कमी के कारण हो सकते हैं। इस विटामिन की कमी बॉडी के लिए नुकसानदायक हो सकती है। तो आइए जानते हैं इस विटामिन के बारे में।

क्या होता है विटामिन B12
विटामिन B12 को कोबालिन नाम से भी जाना जाता है। ये एक प्रकार का महत्वपूर्ण पानी में घुलनशील विटामिन है। विटामिन B12 हमारे लाल रक्त कोशिकाओं और डीएनए को उत्पाद करने के साथ-साथ तंत्रिका तंत्र के समुचित कार्य में एक जरूरी भूमिका भी निभाता है। लाल रक्त कोशिकाऐं फेफड़ों से ऑक्सीजन की सप्लाई करते हैं। इसके साथ विटामिन B12 प्रोटीन को भी मेटाबोलाइज करने में सहायता करता है, जो मांसपेशियों के निर्माण के लिए जरूरी है।

विटामिन B12 की शरीर में कमी के लक्षण
1.वजन तेजी से घटना
2.सांस फूलना
3.भूख न लगना
4.बेहोशी जैसा फील होना
5.दिल की धड़कन तेज होना
6.सिर दर्द होना

egg benefits

जानते हैं उन फूड्स के बारे में जो विटामिन B12 की कमी को पूरा करने में सहायता करेंगे

मशरूम
मशरूम विटामिन B12 का अच्छा सोर्स माना जाता है। मशरूम में विटामिन डी के साथ-साथ बहुत सारे खनिज भी पाए जाते हैं। जैसे कि पोटेशियम, नियासिन और फास्फोरस का मशरूम अच्छा स्रोत माना जाता है। इसलिए अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें।

चुकंदर
चुकंदर का सेवन खून की मात्रा को बढ़ा देता है। ये विटामिन B12 से भरपूर सब्जियों में से एक माना जाता है। इसको खाने से शरीर में ढेरों फायदे होते हैं। चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन,मिनरल और कैल्शियम होता है। कई सारी रिसर्च के दौरान ये भी साबित हुआ है कि चुकंदर का जूस हेल्थ के लिए लाभदायक होता है।

यह भी पढ़ें: चुकंदर के जूस का क्यों करें सेवन
डेरी प्रोडक्ट्स
डेरी प्रोडक्ट्स बहुत सारे विटामिन्स के अच्छे स्रोत होते हैं। इसलिए रोजाना आपको एक ग्लास दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। दही का उपयोग खाने के साथ कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अच्छी सेहत के लिए जरूरी है भोजन के बारे में कुछ खास टिप्स जानना
अंडा
अंडा विटामिन B12 का अच्छा सोर्स होता है। अंडे का सेवन शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इसमें नेचुरल रूप से विटामिन मौजूद होते हैं।

यह भी पढ़ें: जानें अंडे से आपकी सेहत कैसे रहती है अच्छी
ट्राउट मछली
रैनबो ट्राउट मछली को हेल्थ के लिए सबसे अच्छी मछलियों में से एक माना गया है। इस मछली में प्रोटीन, विटामिन बी और स्वस्थ वसा जैसे अनेक तत्त्व पाए जाते हैं। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा भी पाई जाती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UzYHhI

No comments:

Post a Comment