Wednesday, 28 July 2021

World Hepatitis Day 2021: आज है वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे,जानते हैं क्या होता है हेपेटाइटिस के लक्षण और बचाव

नई दिल्ली। World Hepatitis Day 2021: आज पूरी दुनिया में वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया जा रहा है। ये स्पेशल दिन 28 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन लोगों को इसके बारे में बताया जाता है कि हेपेटाइटिस क्या होता है इसके लक्षण क्या हैं, इसके उपाय क्या है और हम इससे कैसे बच सकते हैं। लोगों को सन्देश देने के लिए इसका प्रचार-प्रसार और जागरुकता एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हम इसको सेलिब्रेट करते हैं। आपको बताते चलें कि वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे जेनेटिसिस्ट बरूच सैम्युअल ब्लूमबर्ग के याद में मनाया जाता है। क्योंकि उन्होंने इस पर बहुत सारे रिसर्च किये थे और दुनिया को जागृत करने में करने मदद की थी। उनके शोध के बाद पता चला था की हेपेटाइटिस लीवर से जुड़ी बहुत बड़ी समस्या है। इसको जल्द से इलाज करवाना चाइए। लीवर में जो टिशू मौजूद है इस बीमारी के चलते उसमें इन्फेक्शन फैलने लगता है। जो धीरे-धीरे बहुत ही गंभीर बीमारी का रुप ले लेता है। आइए डिटेल में जानते हैं क्या होता है हेपेटाइटिस इसके लक्षण, उपाय और बचाव।

यह भी पढ़ें: जाने हेपेटाइटिस से बचने के खास उपाय

What is world Hepatitis day and its symptoms and treatment

क्या होता है हेपेटाइटिस ?

हेपेटाइटिस ये अधिकतर लीवर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है या उन्हें खत्म करने कि कोशिश करता है। ये एक प्रकार का सूजन है जो लीवर में होता है। इस गंभीर लीवर से जुड़ी बीमारी के 5 स्ट्रेन होते हैं। जिन्हें आमतौर पर हम हेपेटाइटिस ए, बी,सी ,डी और ई के नाम से जानते हैं। जो हेपेटाइटिस ए और ई होते हैं वे गंदे खाने या पानी से फैलते हैं। इसके अलावा यदि आपको गलती से संक्रमित खून चढ़ जाए तो उससे भी फैल सकते हैं। हेपेटाइटिस सी ब्लड में ट्रांसफ्यूजन के जरिए फैलने की अधिक संभावना होती है। यदि कोई भी इंसान हेपेटाइटिस बी से संक्रमित है तो हेपेटाइटिस डी होने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन शोध के अनुसार सबसे खतरनाक और सबसे ज्यादा मौतें हेपेटाइटिस बी से होती हैं।

यह भी पढ़ें: जानें भारत का पहला राज्य जहां हेपेटाइटिस c का इलाज है फ्री

World Hepatitis Day 2021: हेपेटाइटिस के क्या-क्या लक्षण होते हैं-
1. भूख कम लगने के साथ बुखार का ना उतरना।
2. स्किन और आँखों का रंग गहरा पीला हो जाना जाना।
3. पेट में दर्द होना और पेट के उपरी हिस्से में मरोड़ उठते रहना।
4. थकी महसूस होते रहना और उल्टी बंद ना होना।
5. मूत्र का रंग गहरे पीला हो जाना।

हेपेटाइटिस से कैसे कर सकते हैं बचाव-
1. रोजाना व्यायाम,योग और कम से कम 15 मिनट टहलने की कोशिश करें।
2. यदि आपको कोई भी पेट की बीमारी होती है तो लीवर की जांच कराना ना भूलें।
3. बांसी,दूषित खाना और पानी से बचें।
4. हैल्थी खाना खाएं,फ्रूट्स का उपयोग रोजाना करें और वजन को कंट्रोल में रखें।
5. अपने टूथब्रश,टॉवल या रेजर को किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर ना करें।
7.साफ़-सफाई का ध्यान जरूर दें।
8.जब भी बाहर जाएं तो सेनीटाइज करना न भूलें।

यह भी पढ़ें: जाने लीवर के के लिए कौन-कौन से फ़ूड हो सकते हैं खतरनाक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3f2Ggt6

No comments:

Post a Comment