Monday, 26 July 2021

Vajrasana Benefits : भोजन के बाद वज्रासन करने से होंगे गजब के फायदे

आप हमेशा सेहतमंद रहना चाहते हैं। तो भोजन करने के बाद यह ट्रिक जरूर अपनाएं। क्योंकि खाना खाने के 15 मिनट बाद वज्रासन में बैठने से आपको कई फायदे होंगे। इससे इम्युनिटी स्ट्रांग होगी। पाचन तंत्र मजबूत होगा। जिससे शारीरिक और मानसिक विकास भी होगा।

यह भी पढ़ें - सोने से पहले करें यह काम, सुबह उठते ही आएगा चेहरे में निखार।

इस तरह करें वज्रासन-

वज्रासन करने के लिए आपको जमीन पर बैठना होता है। इसके बाद दोनों पैरों को घुटनों से मोड़कर एड़ियों के बल बैठे। दोनों पैरों के अंगूठे एक दूसरे के साथ मिलाए। कमर को एकदम सीधा रखें और दोनों हाथों की कोहनियों को बिना मोड़े घुटने पर रखें। दोनों हाथों को जांघों पर रखकर सामने की ओर देखें। शुरुआत में इस योग को आप 5 मिनट तक या जब तक आप सहन कर सकते हैं, करें। इसके बाद आप धीरे-धीरे इसका समय बढ़ाते हुए 15 मिनट से आधे घंटे तक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - लंबी उम्र जीने के लिए डाइट में करना होगा यह बदलाव।

वज्रासन के फायदे-

वज्रासन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह ऐसा योग है, जिससे आप गैस, एसिडिटी, अपचन आदि समस्याएं दूर होती है। ब्लड सरकुलेशन बेहतर होता है और हृदय से जुड़ी बीमारियां भी दूर रहती है। इसे करने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है और वजन बढ़ता है। मोटापे से परेशान लोगों को भी यह चीज करना चाहिए। इससे मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती है। इसे बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी कर सकते हैं। वज्रासन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। जो लोग अधिक देर तक लैपटॉप, कंप्यूटर आदि पर बैठे रहते हैं। उन्हें दिक्कत आती है। इसलिए उन्हें वज्रासन जरूर करना चाहिए।वज्रासन करने से एकाग्रता बढ़ती है और मन शांत रहता है। तनाव दूर रहता है। जो लोग सीटिंग जॉब करते हैं। उन्हें वज्र आसन करना चाहिए। वज्रासन करने से आलस दूर होता है और शरीर में भरपूर एनर्जी आती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eW8nKt

No comments:

Post a Comment