Thursday, 22 July 2021

Strong bones : हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भोजन में शामिल करें यह खाद्य पदार्थ

हड्डियां हमारे शरीर का आधार होती है। वे जितनी मजबूत होगी। हमारा शरीर भी उतना ही स्ट्रांग होगा। लेकिन अगर वे कमजोर होंगी। तो हमारा शरीर भी कमजोर हो जाएगा। इसलिए जरूरी है कि हमें अपनी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए उन सभी तत्वों को ग्रहण करना होगा। जो हड्डियों को स्ट्रांग बनाने के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़ें -मौसंबी के जूस से बाल और सेहत को होते हैं यह फायदे।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हमें कैल्शियम के साथ ही विटामिन डी, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व ग्रहण करना जरूरी होते हैं। तभी हमारी हड्डियां मजबूत होती है। इसके लिए आप इन खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

यह भी पढ़ें - आंखों में इन कारणों से होती है जलन और खुजली।

कैल्शियम -

कैल्शियम की पूर्ति के लिए आप दूध, बादाम, चावल, सोया मिल्क, ब्रोकली, सालमन मछली, हरी पत्तेदार सब्जियों, फलों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलेगा। आप इसके लिए डेरी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें - सेहत के लिए जरूरी है रोजाना स्नान, बीमारियों से भी रहेंगे दूर।

विटामिन डी -

विटामिन डी शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। क्योंकि यह हमारी हड्डियों को मजबूत करता है और इसे ग्रहण करने के लिए हमें रोजाना 20 से 25 मिनट तक धूप में बैठना चाहिए।

यह भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए लाइफ स्टाइल में करें यह बदलाव, तुरंत दिखेगा असर।

प्रोटीन-

प्रोटीन के लिए हमें कद्दू के बीज, मूंगफली, टोफू, अमरूद और झींगा आदि का सेवन करना चाहिए।इसी के साथ हड्डियां मजबूत करने के लिए हमें मैग्नीशियम और पोटेशियम भी लेना चाहिए।जिसके लिए आप पालक , सोयाबीन आदि चीजें शामिल करें। विटामिन सी, के और ए भी हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। जो हमें टमाटर, गाजर , हरी सब्जियों , बदाम, काजू जैसी चीजों से मिलता है। कुल मिलाकर पोषक तत्व ग्रहण करने के लिए हमें संतुलित आहार लेते हुए उन सभी चीजों को आहार में शामिल करना होगा। जो शरीर के लिए फायदेमंद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BvJe2T

No comments:

Post a Comment