Wednesday, 21 July 2021

Snoring problem : खर्राटों से परेशान हैं तो इन चीजों का करें रोजाना सेवन

नींद में सोते-सोते कई लोगों को खर्राटे की आदत रहती है। खर्राटे लेने वाला तो चैन से सोता है। लेकिन दूसरे लोगों को इससे परेशानी होती है।उनकी नींद खराब होती है। हालांकि खर्राटे लेना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं है। इस कारण आप इन घरेलू उपाय से खर्राटे की समस्या से निजात पा सकते हैं।

जिन लोगों को सोते ही खर्राटे आने लगते हैं। वह ये घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी प्रकार की दवाइयां भी नहीं लेना है। केवल प्राकृतिक चीजों का सेवन आपकी इस समस्या के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

यह भी पढ़ें - सेहत के लिए नुकसानदायक है ज्यादा देर गुस्सा रहना, इस तरह करें कंट्रोल।

हल्दी का सेवन करें -

हल्दी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो नाक के कन्जेस्टेड रास्तों को खोलती है। इसका सेवन सोने से पहले गर्म दूध के साथ करने से आपको खर्राटे की समस्या से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें - पेट की चर्बी को कम करने के लिए रोजाना करें इस ड्रिंक्स का सेवन।

शहद का सेवन करें -

शहद का सेवन भी खर्राटे की समस्या से निजात दिलाने में फायदेमंद होता है। क्योंकि शहद में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। अगर आप रोजाना सोने से पहले शहद की चाय या गर्म पानी में शहद मिलाकर सेवन करेंगे तो इससे नाक का मार्ग खुलेगा और ऑक्सीजन लेने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। इससे खर्राटे की समस्या से निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें - स्वस्थ रहने के लिए भोजन में नहीं कैलोरी में करें कटौती।

सोया मिल्क का सेवन करें-

जिन लोगों को खर्राटे की समस्या आती है। उन्हें सोया मिल्क का सेवन करना चाहिए। सोया मिल्क का सेवन करने से खर्राटे की समस्या कुछ ही दिन में खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए करें यह घरेलू उपाय।

प्याज का सेवन करें-

वैसे तो प्याज का उपयोग हर घर में किया जाता है। लेकिन अगर आपको खर्राटे की समस्या आ रही है। तो आपको प्याज का सेवन करना चाहिए। आप प्याज को रात के खाने में भी शामिल कर सकते हैं। प्याज की महक आपके दिमाग को राहत हो जाती है। इससे आप बिना खर्राटे लिए आराम से सो सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wPK7j6

No comments:

Post a Comment