Wednesday, 21 July 2021

Skin Problem : इन कारणों से होता है चर्म रोग, इस तरह करें बचाव

हमारी त्वचा के रोम छिद्रों में गंदगी फंसने, प्रदूषण, बैक्टीरिया, फंगस के संपर्क में आने आदि कारणों से चर्म रोग हो जाता है। अगर आप भी इस प्रकार के किसी रोग की समस्या से जूझ रहे हैं। तो कुछ घरेलू उपाय से उन्हें दूर कर सकते हैं।

त्वचा से संबंधित रोगों को चर्म रोग कहा जाता है। अगर आप भी इस प्रकार के किसी रोग से परेशान हो रहे हैं। तो आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। जिससे आपको इस प्रकार की समस्या से राहत मिल सकती है। चर्म रोग कई बार किसी ऐसी चीज के सेवन से भी हो जाता है। जिससे आपको एलर्जी हो या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी इस प्रकार की समस्या होती है। क्योंकि स्किन डिजीज एक से दूसरे व्यक्ति में भी फेलती है। लेकिन यह समस्या आपके शरीर में तभी आती है। जब आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग नहीं हो।

यह भी पढ़ें - किडनी को स्वस्थ रखने के लिए करें ये उपाय, इन आदतों से होता है नुकसान।

-हमें रोग से बचने के लिए साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी सामान को हाथ लगाने या उपयोग करने के बाद साबुन से हाथ धो लें।

यह भी पढ़ें - जली हुई स्किन के दर्द और जलन से राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय।

-घर में किसी सदस्य को त्वचा से संबंधित समस्याएं है। तो अन्य लोग उनसे बचने का प्रयास करें। ताकि यह समस्या सभी को नहीं हो।

यह भी पढ़ें - चेहरे की झाइयों और कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय।

-त्वचा रोग से संक्रमित व्यक्ति द्वारा उपयोग किए जा रहा बर्तन, कपड़े आदि का इस्तेमाल भी दूसरे लोगों को नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - विटामिन डी की कमी से नजर आएंगे यह लक्षण।

- पर्सनल उपयोग की चीजों को हमेशा साफ-सुथरा और हाइजीनिक बनाए रखें। यानी आप की रेजर, कंगी, टूथब्रश आदि का इस्तेमाल दूसरे ना करें।

-अपने भोजन में ताजा फल, प्रोटीन, आयरन युक्त आहार शामिल करें। रोज भरपूर मात्रा में पानी पिए और लिक्विड डाइट लें। हो सके तो जूस, ग्रीन टी, लस्सी आदि का सेवन करें।

चर्म रोग से निजात पाने के लिए उपाय-

अगर आपके शरीर पर किसी प्रकार के निशान नजर आते हैं। तो आप सबसे पहले उन्हें चिकित्सक को दिखाएं। फिर उनकी सलाह अनुसार उपचार करें। इसी के साथ आप खुजली और रैशेज होते हैं। तो ठंडक के लिए दिन में तीन चार बार कोल्ड क्रीम लगाएं। इंफेक्शन से दूर रखने के लिए हल्दी में सरसों का तेल मिलाकर लेप लगाएं। आप एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं और त्वचा पर किसी प्रकार का निशान आदि नजर आ रहा है। तो आप इसके लिए त्वचा पर पानी डालकर उसे साबुन से धो लें। इसके बाद सरसों का तेल या एलोवेरा जेल लगाएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3roSOje

No comments:

Post a Comment