नई दिल्ली। वर्तमान मे जहां कोरोना महामारी की वजह से सब परेशान हैं, ऐसे में इस दौरान कई ऐसे उपाय और डिवाइसेज़ भी है जिससे इस कठिन समय मे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा सकता है। इन्हीं डिवाइसेज़ में से एक Pulse Oximeter है। इस डिवाइस की मदद से हम अपने शरीर का ब्लड-ऑक्सीजन लेवल चैक कर सकते हैं। और ऐसे समय मे अपने ब्लड-ऑक्सीजन लेवल का लेवल चैक करके उसे सही बनाए रखने की भी के उपाय भी कर सकते हैं।
पर कुछ लोग Pulse Oximeter का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं कर पाते हैं। इससे डिवाइस पर ब्लड-ऑक्सीजन लेवल की गलत रीडिंग आ जाती हैं और लोग परेशान हो जाते हैं। ऐसे में यह बहुत ज़रूरी हैं कि Pulse Oximeter का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए।
यह भी पढ़े - सावधान: बाजार में बिक रहे नकली पल्स ऑक्सीमीटर, ऐसे करें पहचान
Pulse Oximeter को सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए आसान स्टेप्स
Pulse Oximeter डिवाइस को सही तरीके से इस्तेमाल करना ज़रूरी है, जिससे ब्लड-ऑक्सीजन लेवल की सही रीडिंग का पता चले। आइए जानते है इसे इस्तेमाल करने के आसान स्टेप्स।
- Pulse Oximeter को अपने राइट हैंड के बीच की या फिर तर्जनी उंगली में लगाना चाहिए।
- Pulse Oximeter को जिस हाथ मे लगाए, उस हाथ को हिलाना नहीं चाहिए। हाथ को रिलेक्स पोज़ीशन मे स्थिर रखना चाहिए।
- ब्लड-ऑक्सीजन लेवल की रीडिंग लेते समय रिज़ल्ट के स्थिर होने का इंतज़ार करे। इसमे कुछ सेकेंड लगते हैं।
- रीडिंग लेते समय यह ध्यान रखे कि हाथ बिल्कुल भी ना हिले।
- कुछ सेकेंड बाद डिवाइस की स्क्रीन पर आपके ब्लड-ऑक्सीजन लेवल की सही रीडिंग आ जाएगी।
Pulse Oximeter का इस्तेमाल आप दिन में 3-4 बार करके अपने शरीर का ब्लड-ऑक्सीजन लेवल लेवल चैक कर सकते हैं, जिससे अपनी हेल्थ को सही रखने का भी ध्यान रहता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xQu0TO
No comments:
Post a Comment