Tuesday, 27 July 2021

Protein की कमी से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव

नई दिल्ली। प्रोटीन (Protein) इंसान के शरीर के लिए उतना ही ज़रूरी हैं, जितना खाने में मौजूद अन्य तत्व। प्रोटीन कोशिकाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। शरीर की मजबूती के लिए भी प्रोटीन की ज़रुरत होती हैं। हीमोग्लोबिन के निर्माण और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी प्रोटीन ज़रूरी हैं। पर आज की इस भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में लोग अक्सर ही खाने-पीने का सही से ध्यान नहीं रख पाते। इससे शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाती हैं, जिससे शरीर को नुकसान पहुंचता हैं।

यह भी पढ़े - कोरोना को करना है दूर तो प्रोटीन और विटामिन सी से लें भरपूर, इम्यूनिटी सिस्टम को ऐसे करें मजबूत

प्रोटीन की कमी से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव

प्रोटीन की कमी से शरीर पर कई बुरे प्रभाव पड़ते हैं। आइए उन प्रभावों पर एक नज़र डालते हैं।

  • प्रोटीन की कमी से शरीर में ऊर्जा की कमी और थकान महसूस होती हैं।
  • प्रोटीन की कमी से मांशपेशियों में अक्सर दर्द महसूस होता है।
  • प्रोटीन की कमी से बार-बार भूख लगती है पर शरीर को पोषण नहीं मिलता।
  • प्रोटीन की कमी से शरीर का वजन कम होने लगता है।
  • प्रोटीन की कमी से हड्डियों में कमज़ोरी आ जाती हैं।
  • प्रोटीन की कमी से मसूड़ों में सूजन आ सकती हैं।
  • प्रोटीन की कमी से खून में व्हाइट ब्लड सेल्स की कमी हो जाती हैं।
  • प्रोटीन की कमी से नाखून और बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं।
  • प्रोटीन की कमी से मूड अस्थिर रहने लगता हैं।
  • प्रोटीन की कमी से अगर चोट लग जाए तो कोई घाव देर से भरता हैं।
  • प्रोटीन की कमी से इम्यूनिटी कमज़ोर होती हैं। अक्सर इंफकेक्शन और एलर्जी हो जाती हैं।
  • प्रोटीन की कमी से स्किन पाए सफेद निशान पड़ जाते हैं।
  • प्रोटीन की कमी से सांस लेने में परेशानी होती हैं।
  • प्रोटीन की कमी से खून का प्रवाह धीरे होता हैं।
  • प्रोटीन की कमी से बच्चों की लंबाई बढ़ना रुक जाती हैं।

यह भी पढ़े - क्या आप जानते हैं? मसल्स पावर बढ़ाने के लिए कितनी प्रोटीन लेनी चाहिए

प्रोटीन की कमी दूर करने के उपाय

प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए सही से खाना-पीना ज़रूरी हैं। इसके लिए अपनी डाइट में डेयरी प्रॉडक्ट्स जैसे दूध, अंडा, चीज़, पनीर आदि शामिल करें। साथ ही अलग-अलग तरह की दालों का भी सेवन करें। अगर आप मांसाहारी हैं, तो चिकन, मछली, प्राॅन्स आदि से भी प्रोटीन मिलता हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rCTPUT

No comments:

Post a Comment