जैतून का तेल यानी Olive Oil सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीफेनॉल, विटामिन इ आदि पोषक तत्व होते हैं। इस कारण इसमें भोजन तैयार करना हार्ट, शुगर सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं जैतून के तेल का उपयोग करने से क्या फायदे होते हैं।
यह भी पढ़ें - सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है अनानास का जूस।
हृदय के लिए फायदेमंद -
ऑलिव ऑयल में तैयार किया गया भोजन हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। बुरे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल से भी सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में पॉलीफेनॉल की मात्रा काफी अधिक होती है। इस कारण यह रक्त प्रवाह को बेहतर रखता है और हृदय के रोगों से बचाता है। यह ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से भी हमें दूर रखता है।
यह भी पढ़ें - पानी का अधिक सेवन भी सेहत के लिए नुकसानदायक।
मोटापे से रखेगा दूर-
जैतून के तेल में भोजन तैयार करने से हमारे शरीर का फेट भी नहीं बढ़ता है। क्योंकि इसमें अनहेल्दी फेट नहीं होता है। क्योंकि अन्य तेल में भोजन पकाने से अनहेल्दी फेट बढ़ने की संभावना रहती है। जिससे मोटापा भी हमें घेर लेता है। इसलिए ऑलिव ऑयल में भोजन तैयार करना चाहिए।
यह भी पढ़ें - लहसुन की चाय सेहत के लिए फायदेमंद इस तरह करें तैयार।
शुगर के लिए फायदेमंद-
टाइप टू डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए जैतून के तेल का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करता है और इन्सुलिन सेंसटिविटी सही रहती है। इसलिए जिन लोगों को शुगर की समस्या रहती है। उनके लिए भी ऑलिव ऑयल बेहतर उपाय है।
यह भी पढ़ें - कमजोर बच्चों को स्वस्थ बनाने आहार में दे यह चीजें।
बैक्टीरिया को करेगा नष्ट
ऑलिव ऑयल का सेवन शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है और उन्हें बढ़ने से रोकता है। इसका सेवन करने से पेट में होने वाले अन्य समस्या भी दूर होती है। अल्सर और कैंसर से भी यह बचाता है।
शरीर की सूजन कम करेगा
जिन लोगों के शरीर में लंबे समय तक सूजन रहती है। इससे अर्थराइटिस, मेटाबॉलिक सिंड्रोम, अल्जाइमर आदि समस्या होती है। उनके लिए भी जैतून का तेल फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें anti-inflammatory गुण होते हैं। जो शरीर को लंबे समय से चली आ रही सूजन से भी राहत दिलाते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zJwcx0
No comments:
Post a Comment